Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा नगरीय निकाय: भाजपा के कद्दावर नेता आत्मानारायण पटेल कटघोरा से होंगे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार..! औपचारिक एलान बाकी...

Shubh Arvind Sharma

Fri, Jan 24, 2025
कटघोरा नगरीय निकाय: भाजपा के कद्दावर नेता आत्मानारायण पटेल कटघोरा से होंगे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार..! औपचारिक एलान बाकी... कोरबा: जिले में भाजपा ने आगामी निकाय चुनावों के लिए ज्यादातर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। हालांकि, इन नामों की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। पार्टी ने कटघोरा नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता आत्मानारायण पटेल को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। इस बार भाजपा ने पटेल-मरार समाज के इस प्रतिष्ठित चेहरे को मौका देकर समाज के मतदाताओं को साधने की रणनीति अपनाई है। कटघोरा से आत्मानारायण पटेल होंगे भाजपा के उम्मीदवार कटघोरा नगरपालिका से आत्मानारायण पटेल का नाम सर्वसम्मति से तय हुआ है। यह निर्णय पार्टी की बैठक में लिया गया। पटेल भाजपा के लंबे समय से सक्रिय और समर्पित सदस्य रहे हैं। वे विधायक प्रेमचंद पटेल के करीबी माने जाते हैं और पार्टी में उनकी मजबूत पकड़ है। आत्मानारायण पटेल तीन दशकों से भाजपा से जुड़े हुए हैं और संगठन में मंडल से लेकर जिला स्तर तक कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। भाजपा का भरोसेमंद चेहरा: आत्मानारायण पटेल आत्मानारायण पटेल कोरबा जिले में भाजपा का बड़ा नाम हैं। वे पटेल-मरार समाज के प्रमुख नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे प्रदेश शाकम्भरी बोर्ड के प्रमुख पद पर हैं। आत्मानारायण पटेल छग मरार समाज के भी मुखिया है। पेशे से अधिवक्ता आत्मानारायण न केवल संगठन के वरिष्ठ सदस्य हैं, बल्कि पार्टी के फायरब्रांड नेता के रूप में भी जाने जाते हैं। पटेल-मरार समाज की निर्णायक भूमिका कटघोरा में पटेल-मरार समाज के मतदाता चुनावी नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। भाजपा ने आत्मानारायण पटेल को मैदान में उतारकर इस समाज के समर्थन को मजबूत करने की योजना बनाई है। पार्टी को विश्वास है कि पटेल की लोकप्रियता और संगठनात्मक क्षमता से निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित होगी। आत्मानारायण पटेल का नाम पहले भी विधायक टिकट के लिए चर्चा में रहा है। उनकी पहचान केवल एक समाज के नेता तक सीमित नहीं है, बल्कि वे पार्टी के भीतर एक मजबूत और अनुभवी नेता के रूप में उभरे हैं। आगामी निकाय चुनाव में उनकी जीत भाजपा की स्थिति को और मजबूत कर सकती है। इस बार के चुनावों में आत्मानारायण पटेल को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने यह साफ कर दिया है कि वह मजबूत और अनुभवी नेतृत्व के सहारे स्थानीय निकायों में अपना दबदबा कायम रखना चाहती है। दीपका और छुरी में किसे मौक़ा ? बताया आ रहा है कि कटघोरा के साथ ही दीपका नगरपालिका और छुरी नगर पंचायत के भी नाम तय कर लिए गए है। दीपका में जहां राजेंद्र राजपूत तो छुरी नगर पंचायत में दिग्गज नेता नरेश देवांगन भाई की पत्नी पद्ममिनी प्रीतम देवांगन को भाजपा प्रत्याशीको मौका मिल सकता है। कटघोरा के पार्षद के नाम मे ये तय हो सकते है.. 01.सेवकी टंडन 02 रामकुमार जायसवाल 03 टीकम राजपाल 04. राजू दीवान 05. 06 पवन अग्रवाल 07.कंवर 08 डाकेश्वर शुक्ला 09। अर्चना अग्रवाल 10. 11. अनुराग दुहलानी 12 प्रताप मरावी 13 .14. 15 . अजय गर्ग

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें