Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

नहाती महिला का छिपकर वीडियो बना रहा था ठरकी पड़ोसी उबैद हसन, आसान जमानत पर फूटा जनता का गुस्सा

मालदा घाट के जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी

संगठन, संवाद और सक्रियता की त्रिवेणी—गोपाल मोदी के नेतृत्व में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता भाजपा संगठन

ठेकेदार और उप अभियंता ने मिलकर बोए भ्रष्टाचार के बीज, शासन ने कसी नकेल

कोरबा पुलिस की कमान में सिद्धार्थ तिवारी—सख्ती, सजगता और जवाबदेही का नया अध्याय

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कटघोरा में शर्मनाक करतूत: : नहाती महिला का छिपकर वीडियो बना रहा था ठरकी पड़ोसी उबैद हसन, आसान जमानत पर फूटा जनता का गुस्सा

Shubh Arvind Sharma

Sun, Oct 4, 2026

कटघोरा में शर्मनाक करतूत: नहाती महिला का छिपकर वीडियो बना रहा था ठरकी पड़ोसी उबैद हसन, आसान जमानत पर फूटा जनता का गुस्सा

कोरबा / कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद शर्मनाक और आक्रोशित कर देने वाला मामला सामने आया है। कटघोरा थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती (वार्ड क्रमांक 11) में एक विकृत मानसिकता वाले शख्स ने मर्यादाओं की सारी हदें पार कर दीं। घर में नहा रही एक विवाहित महिला की निजता पर हमला करते हुए पड़ोसी युवक उबैद हसन उर्फ उबैद खान (35 वर्ष) ने चोरी-छिपे उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने का घिनौना प्रयास किया। इस घटिया हरकत के बाद पूरे इलाके में तनाव और जबरदस्त आक्रोश का माहौल है।

खिड़की से झांक रहा था आरोपी, महिला ने सिखाया सबक

* घिनौनी साजिश: पीड़िता जब अपने घर के भीतर स्नान कर रही थी, तभी घात लगाकर बैठे दरिंदे उबैद हसन ने दीवार और खिड़की के रास्ते ताक-झांक शुरू कर दी। उसने अपने मोबाइल से महिला का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की।

* महिला का करारा जवाब: आरोपी अपनी इस गंदी चाल में कामयाब हो पाता, उससे पहले ही पीड़िता की नजर उस पर पड़ गई। महिला घबराने के बजाय उस पर शेरनी की तरह दहाड़ उठी। महिला के जोर-जोर से शोर मचाने और कड़ा विरोध करने पर आरोपी के होश उड़ गए।

* थाने पहुंचा मामला: घटना के तुरंत बाद पीड़िता अपने परिजनों को साथ लेकर सीधे कटघोरा थाना पहुंची और इस छिछोरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराकर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, जमानत मिलते ही सीना तानकर घूम रहा आरोपी

* जब्त हुआ मोबाइल: मामले की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा पुलिस ने आरोपी उबैद हसन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 (ताक-झांक और निजता भंग करना) और IT Act की कड़े प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर उसे डिजिटल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

* कानून का मजाक और हेकड़ी: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यपालक दंडाधिकारी (तहसीलदार न्यायालय कटघोरा) के समक्ष पेश किया, लेकिन वहां से उसे महज मुचलके पर जमानत दे दी गई। इस आसान जमानत का फायदा उठाकर आरोपी के हौसले सातवें आसमान पर हैं। वह बिना किसी डर, शर्म या पछतावे के इलाके में बेखौफ होकर सीना तानकर घूम रहा है। अपराधी की यह हेकड़ी और खुली चुनौती पीड़िता के परिवार और स्थानीय लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी है।

वार्डवासियों का फूटा गुस्सा: "ऐसे समाजकंटकों को जेल में सड़ना चाहिए"

इतनी गंभीर वारदात के बाद आरोपी का खुलेआम घूमना स्थानीय लोगों को रास नहीं आ रहा है और पुरानी बस्ती के वार्डवासियों में भारी उबाल है। स्थानीय नागरिकों का साफ कहना है कि उबैद हसन जैसे विकृत सोच वाले अपराधी पूरे समाज और मां-बेटी की सुरक्षा के लिए एक बड़ा नासूर हैं। जमानत मिलने के बाद उसकी यह बेखौफ चाल दर्शाती है कि उसमें कानून का कोई डर नहीं बचा है। लोगों ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि पुलिस प्रशासन इस पर सख्त रुख अपनाए और आरोपी को सलाखों के पीछे भेजे, ताकि भविष्य में कोई भी किसी महिला की तरफ आंख उठाने की जुर्रत न कर सके।

कटघोरा पुलिस ने भी क्षेत्र की महिलाओं से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी हरकत या प्रताड़ना को बर्दाश्त न करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें