Wednesday 15th of April 2026

ब्रेकिंग

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

"पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?

महिला के गले से सोने की चेन पार..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा:आजाद नगर से हरबंस सिंह पनेसर करेंगे निर्दलीय पार्षद की दावेदारी, भाजपा को तगड़ा झटका..?

Shubh Arvind Sharma

Mon, Jan 27, 2025
कटघोरा:आजाद नगर से हरबंस सिंह पनेसर करेंगे निर्दलीय पार्षद की दावेदारी, भाजपा को तगड़ा झटका..? कटघोरा: नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भाजपा से बगावत का दौर शुरू हो चुका है।भाजपा से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कर्मठ जुझारू उम्मीदवारो को टिकट नही मिलने से वे अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से खफा है।वही कटघोरा नगर पालिका परिषद के वार्ड 04 आजाद नगर से हरबंस सिंह पनेसर को टिकट नही मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।ये 18 साल की उम्र से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं तथा पूरी ईमानदारी से पार्टी का समर्थन करते आ रहे हैं।लेकिन पार्टी से टिकट नही मिलने से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फ़ैसला लिए है।पार्टी से इनका बगावत करना तय प्रत्याशी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हरबंस सिंह पनेसर 18 साल की उम्र से भाजपा का समर्थन करते आ रहे हैं और लंबे समय से पूरी ईमानदारी से पार्टी के सभी कार्यक्रमों व आयोजनों में भाग लिये है,पार्टी में इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।इन्होंने नगरीय निकाय चुनाव 2025 में पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से टिकट की मांग की थी,लेकिन भाजपा से पार्षद की टिकट नही मिलने के कारण इन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी के विरुद्ध जाकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।हरबंस सिंह पनेसर की जनता में मजबूत पकड़ है।इनके फैसले का जनता भी समर्थन कर रही है। ये भाजपा से अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री के पद पर पदस्थ है।हरबंस सिंह पार्टी के जुझारू व कर्मठ कार्यकर्ता है।जनता के बीच इनकी मजबूत पकड़ है।इनका निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ना भाजपा प्रत्याशी के लिए बड़ा माईनस फैक्टर माना जा रहा है।सूत्र बताते हैं कि पार्टी द्वारा चयनित प्रत्याशी के पक्ष में जनता का समर्थन कुछ खास नही है ऐसे में हरबंस सिंह का बगावती तेवर भाजपा प्रत्याशी की लुटिया डुबो सकता है। अब पार्टी का निर्णय कितना सही है ये तो चुनावी परिणाम बया करेंगे,बहरहाल वार्ड 04 में हरबंस सिंह पनेसर की निर्दलीय दावेदारी पार्टी को भारी पड़ सकती है। टिकट पर भाजपा का क्या है विश्लेषण..? वार्ड 04 आजाद नगर से भाजपा का टिकट आबंटन पर क्या विश्लेषण है यह समझ से परे है..? दरअसल सूत्र बताते हैं कि भाजपा ने जिस उम्मीदवार को प्रत्याशी घोषित किया है वह पूर्व में कांग्रेस का कार्यकर्ता रहा है।महज 1 वर्ष से यह भाजपा से जुड़ा है।अब ऐसे में इसे टिकट मिलना समझ से परे है।जबकि यहाँ से हरबंस सिंह पनेसर व लाखों देवांगन प्रबल दावेदारों की श्रेणी में थे।इनका टिकट कट जाना पार्टी की मंशा बया करता है कि पार्टी को जुझारू कार्यकर्ताओ से कोई सरोकार नही है,अब ये वार्ड की जनता को तय करना है कि वे अपने वार्ड का पार्षद किसे चुनेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें