Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा:वार्ड 06 के भाजपा प्रत्याशी पवन अग्रवाल की बढ़ी मुसीबते,गोंगपा के कार्यकर्ताओ से पंगा पड़ गया महंगा..

Shubh Arvind Sharma

Sat, Feb 1, 2025
कटघोरा:वार्ड 06 के भाजपा प्रत्याशी पवन अग्रवाल की बढ़ी मुसीबते,गोंगपा के कार्यकर्ताओ से पंगा पड़ गया महंगा.. कटघोरा:नगरीय निकाय चुनाव के दौरान बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी लाल बहादुर कोर्राम ने वार्ड 06 के भाजपा प्रत्याशी पवन अग्रवाल के विरुद्ध अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कराया है।दरअसल यह पूरा माजरा उस वक्त का है जब कटघोरा तहसील में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर EVM के जरिये मतदान के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा था।इस दौरान भाजपा नेता पवन अग्रवाल के बोल बिगड़ गए और इन्होंने सम्मानित लोगो के बीच "गोड- गवांर " जैसे अमर्यादित टिप्पणी कर दी।बस फिर क्या था,इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी से गोंगपा के पदाधिकारी नाराज हो गए और मामला पुलिस तक जा पहुँचा। आपको बता दे कि कटघोरा के रिटर्निंग आफिसर कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को भाजपा, कांग्रेस,गोंगपा व अन्य दलों सहित निर्दलीय उम्मीदवारों को बुलाया गया था,जहां EVM से मतदान को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा था।प्रशिक्षण के दौरान सब ठीक चल रहा था।इस दौरान प्रशिक्षण के बीच मे वार्ड 06 के भाजपा प्रत्याशी पवन अग्रवाल को कुछ बाते हजम नही हुई और इन्होंने सभाकक्ष में ही गोड गंवार जैसे अमर्यादित शब्दो का प्रयोग करना शुरू कर दिया।यह सुनते ही सभाकक्ष में मौजूद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी सहित अन्य सम्मानित लोगों में पवन अग्रवाल के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया।वही सभाकक्ष हंगामेदार हो गई।हंगामा बढ़ते देख रिटर्निंग आफिसर को प्रशिक्षण रोकना पड़ा।इस बवाल के बाद से गोंगपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में काफी रोष है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें