Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

अमलदिहा महिला मर्डर केस: : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दूसरा फरार आरोपी अजय धनवार भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Shubh Arvind Sharma

Sun, Aug 16, 2026

अमलदिहा महिला मर्डर केस: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दूसरा फरार आरोपी अजय धनवार भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

कटघोरा (कोरबा)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अमलदिहा-डूमरकछार के जंगलों में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी को पूरी तरह सुलझा लिया है। मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने दूसरे फरार आरोपी अजय कुमार धनवार (निवासी अमलदिहा) को भी गिरफ्तार कर लिया है।इसके साथ ही वारदात में शामिल दोनों आरोपी अब सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

जबरन संबंध बनाने का विरोध करने पर ली जान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के डूमरकछार जंगल की है। वारदात के दिन मृतका, किरण कुमार पटेल और अमलदिहा निवासी अजय कुमार धनवार ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान आरोपियों ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। महिला द्वारा इसका कड़ा विरोध किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।

पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल से जलाया शव

हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी यहीं नहीं रुके। महिला की पहचान पूरी तरह से मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से उन्होंने शव पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। जंगल में अधजली लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद कटघोरा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी।

सलाखों के पीछे पहुंचे दोनों आरोपी

अंधे कत्ल की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सबसे पहले मुख्य आरोपी किरण कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। उसे पहले ही न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।

वहीं, वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहे दूसरे सह-आरोपी अजय कुमार धनवार की गिरफ्तारी के लिए कटघोरा पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अजय धनवार को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस गंभीर अंधे कत्ल के मामले की फाइल को पूरी तरह से क्रैक कर लिया है।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें