Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

-रेल्वे ने थमाया नोटिस.! 7 दिन में कब्जा खाली करें..! : अन्यथा बल पूर्वक कब्जा हटाने की होगी कार्यवाही,,ग्रामीण पहुचे कलेक्टर कार्यालय...

Shubh Arvind Sharma

Tue, Oct 28, 2025

--रेल्वे ने थमाया नोटिस.! 7 दिन में कब्जा खाली करें..! अन्यथा बल पूर्वक कब्जा हटाने की होगी कार्यवाही,,ग्रामीण पहुचे कलेक्टर कार्यालय...

कोरबा:-रेल्वे विभाग द्वारा ग्रामीणों को 7 दिवस के भीतर कब्जा खाली करने नोटिस दिया है।नोटिस में उल्लेख है कि ऐसा नही करने पर रेल्वे विभाग बल पूर्वक कब्जा खाली कराने की कार्यवाही करेगा।नोटिस मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय गुहार लगाने पहुँच गई।महिलाओं के साथ वार्ड पार्षद भी उपस्थित रहे।

कोरबा के वार्ड 05 देवांगन पारा में इंदिरा नगर दुरपा रोड़ कोरबा जो कि रेल्वे लाइन के पास स्थित है।जहां पचासों साल से लोग घर बनाकर निवासरत है।निवास करने वालो में ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग सामिल है,जो रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।दिनांक 25/10/2025 को रेल्वे के द्वारा सभी को नोटिस दिया गया है।जिसमे 7 दिवस के भीतर सभी को मकान खाली करने का आदेश दिया गया है।खाली न करने पर बल पूर्वक खाली करवाने तथा कानूनी कार्यवाही करवाने की बात कही गई है।रेल्वे की इस कार्यवाही में करीब सौ से ज्यादा मकान प्रभावित हो रहे हैं।

रेल्वे के नोटिस बाद से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया,ग्रामीणों को रहने खाने की चिंता सताने लगी।पचासों साल से बसे परिवारो पर रेल्वे के नोटिस से दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।ग्रामीणों ने अपनी समस्या वार्ड पार्षद को बताई जहां पार्षद समेत बड़ी संख्या में महिलाएं कोरबा कलेक्टर कार्यालय पहुची।

ग्रामीणों की मांग..

ग्रामीणों का कहना है कि हम पचासों साल से उक्त भूमि पर घर बनाकर रोजी मजदूरी कार्य कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।अचानक रेल्वे द्वारा नोटिस जारी कर मकान खाली करने की बात कही गई है।ग्रामीणों ने बताया कि उनके पास रहने का अन्य कोई साधन नही है ऐसे में अगर रेलवे द्वारा मकान खाली कराया गया तो गरीब परिवारों पर भारी संकट आन पड़ेगा।ग्रामीणों की मांग है कि रेल्वे ग्रामीणों के उचित विस्थापन व मुआवजा की व्यवस्था करें, ताकि गरीब मजदूर वर्ग के परिवार अन्यत्र निवास कर अपना जीवन यापन कर सके।

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें