Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

धर्मनारायण तिवारी को मिली कोतवाली की जिम्मेदारी, : एम बी पटेल होंगे नए थानेदार..

Shubh Arvind Sharma

Mon, Jun 29, 2026

धर्मनारायण तिवारी को मिली कोतवाली की जिम्मेदारी,एम बी पटेल होंगे नए थानेदार..

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ सात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका आदेश के तहत निरीक्षक मोतीलाल पटेल को कोतवाली थाना प्रभारी से कटघोरा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को कटघोरा थाना प्रभारी से कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह निरीक्षक मनोज कौशिक को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना पाली संबद्ध किया गया है। उप निरीक्षक शिवकुमार कोसरिया को रक्षित केंद्र से सिविल लाइन रामपुर भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षक धनंजय जाटवर का तबादला बालकोनगर थाना से सिविल लाइन रामपुर किया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक अनिल खाण्डे को सिविल लाइन रामपुर से पुलिस चौकी मुनिनिकुंज (मानिकपुर) पदस्थ किया गया है। इसके अलावा प्रधान आरक्षक (212) शनि कुमार कुंडू को रक्षित केंद्र कोरबा से बालकोनगर थाना भेजा गया है।

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें