Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

एसजेआर फाउंडेशन टीम ने लावारिस विकलांग बाबा को पहुचाया अस्पताल : अथक प्रयासों के बावजूद नही बचे बाबा,,परिजनों को सौपा गया शव...

Shubh Arvind Sharma

Mon, Jan 12, 2026

एसजेआर फाउंडेशन टीम ने लावारिस विकलांग बाबा को पहुचाया अस्पताल,अथक प्रयासों के बावजूद नही बचे बाबा,,परिजनों को सौपा गया शव...

कटघोरा:-जिले की अग्रणी व समाजिक सेवा में सदैव तत्पर रहने वाली संस्था एसजेआर फाउंडेशन टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम सुतर्रा के बस स्टैंड पास दो दिनों से एक विकलांग लावारिस अवस्था मे है जिसकी हालत बेहद दयनीय स्थिति में है।सुचना मिलते ही टीम बिना देर किये मोके पर पहुची और डायल 112 के माध्यम से विकलांग बाबा को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।विकलांग बाबा की हालत दो दिनों से दयनीय बनी हुई थी,जिन्होंने दो दिनों से अपने कपड़ों में ही मलमूत्र त्याग दिया था।

स्वास्थ्य केंद्र लाये जाने पर असहाय विकलांग बाबा को एसजेआर टीम द्वारा स्नान कराकर साफ सुथरा कर अस्पताल में भर्ती किया गया।भर्ती के बाद कटघोरा बीएमओ के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इलाज शुरू किया गया।विकलांग बाबा की हालत इतनी दयनीय हो चुकी थी कि डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद विकलांग को बचाया नहीं जा सका और विकलांग ने दम तोड़ दिया।

विकलांग के पेंट में बिलासपुर का पता था जिसके आधार पर उनके परिजनों को सूचना दी गई।सूचना पर विकलांग बाबा के परिजन अस्पताल पहुचे।कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी व कटघोरा बीएमओ के दिशा निर्देशानुसार एसजेआर टीम के संस्थापक सेंटी गर्ग व टीम के सदस्यों के सहयोग से परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया।

एसजेआर फाउंडेशन टीम कोरबा जिले की सबसे अग्रणी व सामाजिक सेवा में सदैव तत्पर रहने वाली संस्था है।संस्था के संस्थापक सेंटी गर्ग व सदस्य निस्वार्थ भाव रखते हुए गरीब असहाय,मजदूर वर्ग,लावारिश शव,बच्चों की पढ़ाई ,गरीबो को दवा वितरण जैसे नेक कार्य करने के साथ सदैव तत्पर रहते हैं।जिले की जनता एसजेआर टीम के कार्यो की बेहद प्रसंशा करती है और टीम को हमेशा मदद कर सहयोग किया जाता है।

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें