Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

भाजपा उपाध्यक्ष ने खोली पोल, 48 घंटे में सीएमओ की 'कमांड' तय

हरी कृष्णा हॉस्पिटल के 5 वर्ष पूरे होने पर भव्य स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

जनता के लिए सबसे बड़ी चेतावनी—जाग जाओ कटघोरा वासियों, वरना ये 'भोले-भाले' दिखने वाले भ्रष्टाचारी शहर को नरक बना देंगे!

नगर पालिका में भ्रष्टाचार का बड़ा सिंडिकेट! पानी के लिए तरस रही जनता, पाइपलाइन विस्तार का खुलेगा राज

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दूसरा फरार आरोपी अजय धनवार भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

सेवा और संस्कृति का अनूठा संगम: : हरी कृष्णा हॉस्पिटल के 5 वर्ष पूरे होने पर भव्य स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

Shubh Arvind Sharma

Tue, Aug 18, 2026

सेवा और संस्कृति का अनूठा संगम: हरी कृष्णा हॉस्पिटल के 5 वर्ष पूरे होने पर भव्य स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

अस्पताल प्रबंधन, समस्त डॉक्टरों और स्टाफ की मौजूदगी में युवाओं ने उत्साह से किया 30 यूनिट रक्तदान

कटघोरा (कोरबा)। चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा, समर्पण और अटूट विश्वास की मिसाल बन चुके हरी कृष्णा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कटघोरा के सफलतापूर्वक 5 वर्ष पूरे होने का उत्सव बेहद खास और जनकल्याणकारी तरीके से मनाया गया। इस ऐतिहासिक 'गौरवशाली सफर' के उपलक्ष्य में अस्पताल प्रबंधन द्वारा भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर , विशाल रक्तदान शिविर और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल के संचालक, समस्त डॉक्टरों और पूरे स्टाफ की गरिमामयी उपस्थित रही।

संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रही पूरी तरह समर्पित

इस पूरे महा-शिविर और उत्सव को सफल बनाने के लिए अस्पताल के सभी वरिष्ठ और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित डॉक्टरों की सूची इस प्रकार है:

डॉ. कृष्ण कुमार कंवर (Dr. Krishna Kumar Kanwar) – MBBS, MS (लेप्रोस्कोपिक सर्जन)

डॉ. ब्रजेश कुमार सिदार (Dr. Brajesh Kumar Sidar) – MBBS, MS (ऑर्थोपेडिक / अस्थि रोग विशेषज्ञ)

डॉ. लीलाधर सिंह (Dr. Leeladhar Singh) – MBBS, MD (पीडियाट्रिक्स / शिशु रोग विशेषज्ञ)

डॉ. सिवा प्रदीप (Dr. Siva Pradeep) – MBBS, MD (रेडियोडायग्नोसिस)

डॉ. अनुराग त्रिपाठी (Dr. Anurag Tripathi) – (ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन)

डॉ. त्रिपति मरकाम (Dr. Tripati Markam) – MBBS, MS (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ)

डॉ. मेघना (Dr. Meghna) – MBBS, MS (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, फेलोशिप इन रिप्रोडक्टिव मेडिसिन)

डॉ. श्रुति आर. (Dr. Shruti R.) – BDS (सामान्य दंत चिकित्सक)

डॉ. ए. टेकाम (Dr. A. Tekam) – MBBS

डॉ. वी. आर. सौम्या (Dr. V.R. Sawmiya) – MBBS

मानवता की मिसाल: युवाओं ने उत्साह से किया 30 यूनिट रक्तदान

'रक्तदान-महादान' के संकल्प को चरितार्थ करते हुए अस्पताल परिसर में विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों और अस्पताल के स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देखते ही देखते कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस नेक कार्य में मौजूद डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि रक्त की हर एक बूंद किसी गंभीर मरीज को नया जीवन दे सकती है।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

स्थापना दिवस को पूरी तरह सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा एक विशाल स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। शिविर में अस्पताल के सभी अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा सैकड़ों मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई, उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया और आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने इस शिविर का भरपूर लाभ उठाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

सेवा कार्यों के साथ-साथ इस उत्सव को और अधिक यादगार बनाने के लिए एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अस्पताल के स्टाफ और स्थानीय कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, लोक नृत्य और प्रेरक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। गीतों और नृत्यों की इन शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे समारोह में नई ऊर्जा भर दी।

आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत: हरि दिवाकर

इस बेहद गरिमामयी और सफल आयोजन पर अस्पताल के संचालक हरि दिवाकर ने समस्त डॉक्टरों, स्टाफ और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा, "बीते 5 वर्षों में हमें जो स्नेह और सहयोग मिला है, उसी की बदौलत आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। हमारी पूरी टीम दिन-रात पूरी निष्ठा से मरीजों की सेवा में जुटी है। 'हर मुस्कान के पीछे, हमारी सेवा' के संकल्प के साथ हमारा यह कारवां आगे भी निरंतर जारी रहेगा।"

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें