Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

-- थानेदार युवराज तिवारी ने शहीद मूलचंद कंवर को दी श्रद्धांजलि, : शहीद के परिवार का आभार व्यक्त कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Shubh Arvind Sharma

Sat, Oct 18, 2025

-- थानेदार युवराज तिवारी ने शहीद मूलचंद कंवर को दी श्रद्धांजलि, शहीद के परिवार का आभार व्यक्त कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

कोरबा/कुसमुंडा:-दीपावली के शुभ अवसर पर कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने क्षेत्र के वीर शहीद मूलचंद कंवर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद के परिवारजनों से भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

थाना प्रभारी युवराज तिवारी के साथ कार्यक्रम में आरक्षक संजय तिवारी, उप प्रधान आरक्षक रंजन देवांगन, आरक्षक खगेश साहू एवं सुदर्शन केसरी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीद मूलचंद कंवर के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और साहस को सदैव याद किया जाएगा।

इस अवसर पर युवराज तिवारी ने कहा कि “हम सभी शहीदों के परिवारों के प्रति कृतज्ञ हैं, जिन्होंने देश और समाज की रक्षा के लिए अपने प्रियजनों को खोया। शहीदों के परिवार हमारा गौरव हैं, और त्योहारों की खुशियों में उन्हें शामिल करना हमारा दायित्व है।”

कार्यक्रम के दौरान शहीद के परिवारजनों ने भी पुलिस विभाग के इस सम्मानजनक के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

दीपावली के इस अवसर पर पुलिस जवानों का यह कदम न केवल देशभक्ति और संवेदनशीलता का प्रतीक बना बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि शहीदों का सम्मान ही सच्ची देशसेवा है।

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें