Wednesday 14th of October 2026

ब्रेकिंग

नए IAS सीएमओ को सौंपे साक्ष्य; जनता के पैसों का दुरुपयोग करने वालों पर तत्काल निलंबन और FIR की मांग तेज!

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कोरबा:छुरी प्रधानमंत्री श्री एकलव्य विद्यालय में हुआ शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम

Shubh Arvind Sharma

Fri, Jul 11, 2025
कोरबा:छुरी प्रधानमंत्री श्री एकलव्य विद्यालय में हुआ शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम कोरबा/छुरी:-पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन आज माननीय सहायक आयुक्त (आदिवासी विकास) श्री श्रीकांत कसेर जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की अराधना के साथ विद्यालय में जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराने के लिए बनाए गए ‘वाल ऑफ़ ट्राइबल हीरोज’ के अनावरण के साथ हुआ। अतिथियों के स्वागत में विद्यालय की छात्राओं द्वारा मोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य डॉ. असद अहमद ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि विद्यालय राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली (NESTS) के दिशा निर्देशों एवं जिलाधिकारी तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के मार्गदर्शन में नित नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। विद्यालय में इस वर्ष कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से 30 बालक एवं 30 बालिका कुल 60 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन सभी विद्यार्थियों को NESTS द्वारा नि:शुल्क गणवेश, पाठ्य पुस्तकें, कापियां, पेन, पेन्सिल, रबर, कटर, स्कूल बैग, चादर, मच्छरदानी, समेत दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वतुएँ भी वितरित की जाती हैं। आज मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों को सभी वस्तुएं वितरित की गयी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘छात्रावास पद्धति में रहने सभी विद्यार्थियों को सरकार द्वारा उनके लिए किये जा रहे प्रयासों का लाभ उठाते हुए अच्छे अंक प्राप्त करें’। मुख्य अतिथि श्री श्रीकांत कसेर जी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने व पढ़ लिखकर एक सभ्य समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने भविष्य के लक्ष्य को निर्धारित करें एवं अपने शिक्षकों से लक्ष्य की प्राप्ति हेतु मार्गदर्शन लें। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा एक पेड़ मा के नाम रोपित किया गया। श्री संदीप राज ने अंत में सभी का धन्यवाद् ज्ञापन किया. कार्यक्रम का सञ्चालन श्री पवन कुमार ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें