Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने दी बधाई, अपराधियों को सख्त चेतावनी के साथ चलाया 'साइबर जागृति अभियान'

"बहनें हमारा गौरव, उनका सम्मान हमारी प्रतिबद्धता" — रक्षाबंधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का ओजस्वी संदेश

पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने दी रक्षाबंधन की आत्मीय बधाई, बहनों के लिए सुख-समृद्धि की मंगलकामना

कहा— "प्रकृति का यह विहंगम स्वरूप अंतर्मन में भरता है सकारात्मक ऊर्जा"

‘हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल’ में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तृप्ति मरकाम की गौरवमयी सेवाएं शुरू

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: दुखद समाचार: कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी का आकस्मिक निधन, कटघोरा में शोक की लहर.

Shubh Arvind Sharma

Thu, May 1, 2025
दुखद समाचार: कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी का आकस्मिक निधन, कटघोरा में शोक की लहर. कोरबा/कटघोरा, 1 मई 2025: कटघोरा नगर के लोकप्रिय एवं सक्रिय युवा कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी (बब्बू) का आज दोपहर अचानक निधन हो गया। इस दुःखद समाचार ने पूरे नगर, आसपास के क्षेत्रों एवं राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ा दी है। उनके असमय निधन से समाज के विभिन्न वर्गों में गहरी शोक व्याप्त है।  

सुमित दुहलानी युवा कांग्रेस के एक जुझारू, कर्मठ और जनसेवा में समर्पित नेता के रूप में जाने जाते थे। वे न केवल राजनीति में सक्रिय थे, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी उल्लेखनीय भागीदारी रहती थी। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है। वे हमेशा जनहित के मुद्दों को मुखर रूप से उठाते रहे और आम जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाकर रखते थे।

कई वर्षों से सक्रिय राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने वाले सुमित दुहलानी ने कांग्रेस पार्टी के लिए स्थानीय स्तर पर कई आंदोलनों और अभियानों का नेतृत्व किया। उन्हें एक संवेदनशील, सहयोगी और मिलनसार नेता के रूप में जाना जाता था, जो हर वर्ग के लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही नगरवासी, शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता बड़ी संख्या में उनके निवास पहुंचे। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़ आ गई है। कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सुमित दुहलानी का अंतिम संस्कार कटघोरा के राधासागर मुक्तिधाम में किया जाएगा, जहां नगरवासी, राजनैतिक सहयोगी एवं उनके सैकड़ों शुभचिंतक अंतिम दर्शन कर उन्हें नम आंखों से विदाई देंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें