Wednesday 14th of October 2026

ब्रेकिंग

नए IAS सीएमओ को सौंपे साक्ष्य; जनता के पैसों का दुरुपयोग करने वालों पर तत्काल निलंबन और FIR की मांग तेज!

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कोरबा : राज्यपाल रमेन डेका ने पर्यटन स्थल बुका का किया भ्रमण, मनोरम प्राकृतिक दृश्य का करीब से किया अनुभव

Shubh Arvind Sharma

Sun, Mar 16, 2025
कोरबा : राज्यपाल रमेन डेका ने पर्यटन स्थल बुका का किया भ्रमण, मनोरम प्राकृतिक दृश्य का करीब से किया अनुभव कोरबा 16 मार्च । छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का भ्रमण किया। उन्होंने बुका की मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करते हुए यहां की मनोरम दृश्यों को करीब से अनुभव किया। बुका पर्यटन स्थल में कलेक्टर अजीत वसंत, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत ने बुका पर्यटन स्थल एवं जलाशय के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी,कोरबा डीएफओ अरविंद पीएम, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा तुला राम भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच जल विहार का लिया आंनदः छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बुका पर्यटन स्थल के नैसर्गिक सुंदरता के बीच जल विहार का आंनद लिया। उन्होंने यहां की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि बुका चारों ओर से पहाड़ी से घिरा हुआ है, जलाशय में वर्ष भर जल भराव बना रहता है। जिससे यहां की मनमोहक छटा पर्यटकों का मन मोह लेता है। उन्होंने यहां की अथाह जल राशि और प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा की। नौका विहार के दौरान उन्होंने कहा कि बुका का विशाल जल क्षेत्र, लहरों की अठखेलियां और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि यहां का सुरम्य वातावरण, ठंडी हवाओं के झोंके और प्राकृतिक सौंदर्य इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। राज्यपाल ने इस क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं बताई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें