Wednesday 14th of October 2026

ब्रेकिंग

नए IAS सीएमओ को सौंपे साक्ष्य; जनता के पैसों का दुरुपयोग करने वालों पर तत्काल निलंबन और FIR की मांग तेज!

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कोरबा:कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं,आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के दिए निर्देश

Shubh Arvind Sharma

Mon, Jan 6, 2025
कोरबा:कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं,आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के दिए निर्देश *तहसीलदारों को अभियान चलाकर सीमांकन के आवेदनों को निराकृत करने हेतु किया निर्देशित* कोरबा 06 जनवरी 2025 (sharma news):- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में अपने शिकायतों के समाधान के लिए आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में भूमि सीमांकन के आवेदनों को गम्भीरता से लेते हुए सभी तहसीलदारों को सीमांकन के सभी आवेदनों को अभियान चलाकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में आज कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके अंतर्गत प्राकृतिक आपदा के तहत हुए जनहानि में राहत राशि दिलाने, मुआवजा भुगतान, क्षतिपूर्ति, अतिक्रमण हटवाने, अनियमितता की जांच, पुलिस सहायता दिलाने, अनुकम्पा नियुक्ति, आर्थिक सहायता मजदूरी भुगतान, मछली पालन के लिए सहायता, बिजली बिल में छूट सहित अन्य आवेदन शामिल है। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों का उचित परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री मनोज बंजारे, शिक्षा, समाज कल्याण सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें