Sunday 12th of April 2026

ब्रेकिंग

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

"पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?

महिला के गले से सोने की चेन पार..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: -- जरा सम्भल कर..! अगर मोटरसाइकिल में तीन सवारी या लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते धरे गए,,, तो तेवर काम नही आएंगे..! सीधा कटेगा चालान...

Shubh Arvind Sharma

Mon, Aug 18, 2025
-- जरा सम्भल कर..! अगर मोटरसाइकिल में तीन सवारी या लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते धरे गए,,, तो तेवर काम नही आएंगे..! सीधा कटेगा चालान... कटघोरा:-पुलिस की कार्यवाही को हल्के में लेने वालों हो जाओ सतर्क..! अगर मोटरसाइकिल में तीन सवारी या वाहन चलाते वक्त लापरवाही बरतते पाए गए तो पुलिस सीधे चालान करेगी, सारी हेकड़ी और तेवर निकल जाएंगे,ये चालान हजारो रुपये के होंगे। आजकल की बिगड़ैल युवा पीढ़ी अपने आपको किसी तीसमारखाँ से कम नही समझती,ये सड़को पर ऐसे बाईक दौड़ाते है जैसे मानो सड़क इनके बाप की हो..! इनके जहन में पुलिस का जरा भी ख़ौफ़ नही होता, और कहि पुलिस इनको धर ले तो ये ऐसे पेश आते हैं मानो ये कहि के जयचंद हो.. लेकिन अब ऐसा नहीं है ये बिगड़ैल युवा जान ले,अब कटघोरा की कमान तेजतर्रार थानेदार धर्मनारायण तिवारी के हाथों में है, इनके नाम से बड़े बड़े गुंडे बदमाशो के चूले हिल जाते हैं।अगर वे इनके हाथ लग गए तो उनकी सात पीढ़िया गुंडई भूल जाती है।कहने का तातपर्य थानेदार की कोई बड़ाई करना नही है बल्कि ये है कि जरा सी लापरवाही व होशियारी के चक्कर मे आकर पुलिसिया कार्यवाही में ना फसे। धर्मनारायण तिवारी लफाड़ू व गुंडे बदमाशों को कतई पसंद नहीं करते बल्कि ये उन पर सख्त कार्यवाही करते हैं। देखा जाए तो ज्यादातर सड़क हादसे व घटनाएं युवाओ की लापरवाही के चलते होती है अभी तक जितने भी सड़क हादसे सामने आए हैं उनमें युवाओं की संख्या ज्यादा रही है।लिहाजा पुलिस अब सख्त हो चुकी है और हाल में युवाओ को सही रास्ते पर लाने कड़ी कार्यवाही करने विवश हैं।युवा जरा सी लापरवाही और होशियारी की खातिर पुलिसिया कार्यवाही में फस कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। हालांकि पुलिस लगातार सड़क हादसों को लेकर जनजागरूकता जैसे अभियान चला रही है लेकिन युवाओं में उन अभियानों का कोई खास असर दिखाई नही देता।बल्कि ये उसके विपरीत बाइको में चार चार सवारी व स्टंडबाजी तथा मोटरसाइकिल में फटाके जैसी आवाज निकालते दिख जाते हैं, फिर धरे जाते हैं पुलिस के हाथों..और इनके कारनामो की सजा इनके अभिभावकों को भुगतना पड़ता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें