Thursday 26th of November 2026

ब्रेकिंग

गोपाल मोदी की कुशल रणनीति से मजबूत हुआ संगठन, पर 'भीतरघाती दीमकों' पर कड़े प्रहार की दरकार

निर्माणाधीन रेलवे साइट से 14 लाख का ट्रैक्टर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पेंड्रा से वाहन बरामद

जनता से सीधे जुड़ेंगे अध्यक्ष राज जायसवाल, समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट निपटारा—निष्क्रिय पार्षदों का भी होगा लिटमस टेस्ट

ठेकेदार ने चलाया 'अनशन का ब्रह्मास्त्र', तो 'दूध के जले' इंजीनियरों की रुकी कलम; दो पाटों के बीच पिस रहा प्रशासन!

त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम, नन्हे बच्चों से लेकर सीनियर विद्यार्थियों तक के लिए हुए खास सरप्राइज आयोजन

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कोरबा:बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की हृदयविदारक मौत से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

Shubh Arvind Sharma

Tue, Dec 23, 2025

कोरबा:बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की हृदयविदारक मौत से दहल उठा पूरा जिला..! हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

कोरबा:-दिनदहाड़े बीजेपी नेता व पूर्व जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की अज्ञात हत्यारो ने बेरहमी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।घटना की खबर सामने आते ही कटघोरा समेत पूरे जिले में हड़कंप मच गया।देखते ही देखते पूरा कटघोरा छावनी में तब्दील हो गया, वही घटना के बाद कटघोरा के व्यापारियों व ग्रामीणों में जमकर आक्रोश रहा और व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर जल्द हत्यारो के गिरफ्तारी की मांग की।वही घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।हत्यारो को पकड़ने पूरी ने पूरी ताकत झोंक दी है।जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला कटघोरा पहुचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किये।उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि मामले की जांच हर एंगल से की जाए।कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी स्वयं मोके पर विशेष टीमो के साथ जांच में जुटे हैं।हत्या से जुड़े सभी एंगल पर पुलिस जांच कर रही है।

घटना आज सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है जब भाजपा नेता अक्षय गर्ग कटघोरा से ग्राम केशलपुर अपने सफेद रंग की इनोवा कार से प्रधानमंत्री सड़क योजना की साइड का निरीक्षण करने गए थे।इस दौरान वे मजदूरों को काम के निर्देश दे रहे थे।तभी उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वे अपनी कार के पास जाकर फोन में बात कर रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान एक कार वहाँ पर आई जिसमे चार लोग सवार थे उनमें से दो लोग चेहरे ढके हुए कार से उतरे और एकाएक उन्होंने अक्षय पर टांगी व चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।लगातार हमलों के कारण अक्षय मौके पर गिर पड़े,अक्षय को ढेर होता देख हत्यारे उसी कार में सवार होकर मोके से फरार हो गए।

हत्यारो के भागते ही आसपास मौजूद मजदूर ग्रामीण मोके पर एकत्र हो गए । लहूलुहान पड़े अक्षय गर्ग की सूचना परिजनों को दी गई,गम्भीर हालत में अक्षय गर्ग को कटघोरा के हरिकृष्ण अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से कटघोरा की जनता व व्यापारियों में काफी आक्रोश रहा,व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर जल्द हत्यारो के गिरफ्तारी की मांग की है।वही बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा है कि जल्द ही हत्यारो की गिरफ्तारी होगी,इसके लिए पुलिस कई अलग अलग टीमें गठित की गई है।सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।स्थानीय लोग व घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगो से पूछताछ की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार सवार अज्ञात हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें