कटघोरा पुलिस की कार्यशैली में आई कसावट: : अनुभवी व सतर्क थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में सुदृढ़ हुई कानून व्यवस्था, थाने में अनावश्यक जमावड़े पर विराम
Shubh Arvind Sharma
Thu, Nov 19, 2026
कटघोरा पुलिस की कार्यशैली में आई कसावट: अनुभवी व सतर्क थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में सुदृढ़ हुई कानून व्यवस्था, थाने में अनावश्यक जमावड़े पर विराम

कटघोरा (कोरबा)। पुलिस विभाग में अपने लंबे अनुभव और कार्यों के प्रति बेहद जागरूक व सतर्क पुलिस अधिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले थाना प्रभारी राजेश तिवारी की कटघोरा में पदस्थापना के बाद से पुलिसिंग में एक सकारात्मक और अनुशासित बदलाव देखने को मिल रहा है। उनकी सख्त कार्यशैली के चलते जहां एक ओर पुलिस की कार्यप्रणाली में कसावट आई है, वहीं दूसरी ओर थाना परिसर में अनावश्यक लोगों का जमावड़ा अब पूरी तरह शून्य हो चुका है।

अनुशासन और पारदर्शी कार्यप्रणाली से बदला माहौल
थाना प्रभारी राजेश तिवारी का स्पष्ट मानना है कि थाना केवल पीड़ितों और फरियादियों को न्याय दिलाने का केंद्र होना चाहिए। इसी सोच के तहत उन्होंने थाने के भीतर अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। अनावश्यक रूप से थाने में बैठने या चक्कर लगाने वाले तत्वों पर पूरी तरह अंकुश लगने से अब आम नागरिक बिना किसी भय या दबाव के सीधे अपनी समस्या लेकर थाना प्रभारी के समक्ष पहुंच रहे हैं, जहां उनकी बातों को गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में खौफ
अपने समृद्ध पुलिसिंग अनुभव का लाभ क्षेत्र की कानून व्यवस्था को मजबूत करने में लगाते हुए श्री तिवारी ने रात्रि गश्त, मुख्य मार्गों की निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी है। किसी भी घटना या सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालने की उनकी कार्यशैली से क्षेत्र में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त हुए हैं।
स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्धजनों का कहना है कि एक अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में राजेश तिवारी की कार्यप्रणाली से कटघोरा पुलिस की छवि में निखार आया है और क्षेत्र में आमजन के बीच सुरक्षा का विश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है।
Tags :
कोरबा कटघोरा
विज्ञापन
विज्ञापन