Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री लखनलाल देवांगन की मौजूदगी में प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, स्थानीय नेतृत्व को दरकिनार करने पर भड़की सियासत

'मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल' का भव्य लोकार्पण, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन समेत दिग्गजों ने की शिरकत

बांगो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सुलगते सवाल— क्या कोरबा एसपी के हस्तक्षेप से खुलेगा युवक की संदिग्ध मौत का राज?

समर्पित चिकित्सकों की मेहनत पर पानी फेर रहे कुछ लापरवाह तत्व, CMHO से संज्ञान की मांग.!

उप निरीक्षक राजेश तिवारी की कार्यकुशलता से कटघोरा में कायम हुआ अमन-चैन, चाक-चौबंद सुरक्षा में संपन्न हुआ पर्वों का मौसम

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कटघोरा में नए अस्पताल के शुभारंभ के साथ ही फूटा जनआक्रोश; : मंत्री लखनलाल देवांगन की मौजूदगी में प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, स्थानीय नेतृत्व को दरकिनार करने पर भड़की सियासत

Shubh Arvind Sharma

Wed, Nov 11, 2026

कटघोरा में नए अस्पताल के शुभारंभ के साथ ही फूटा जनआक्रोश; मंत्री लखनलाल देवांगन की मौजूदगी में प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, स्थानीय नेतृत्व को दरकिनार करने पर भड़की सियासत

कटघोरा (कोरबा)। नगर में खुले मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल का शुभारंभ समारोह स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात के बजाय सियासी घमासान और जनआक्रोश का अखाड़ा बन गया है। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुए इस कार्यक्रम में जिस तरह से प्रशासनिक प्रोटोकॉल को ताक पर रखा गया और नगर के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों की खुलेआम उपेक्षा की गई, उसने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली और मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मंत्री के कार्यक्रम में प्रशासन और संगठन गायब, प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन

प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के आगमन के बावजूद आयोजन में न तो स्थानीय शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी नजर आए और न ही सत्ताधारी दल भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों को तवज्जो दी गई। जानकारों का स्पष्ट मानना है कि कैबिनेट मंत्री के प्रोटोकॉल की इस तरह अनदेखी करना सीधे तौर पर प्रशासनिक मर्यादाओं का अपमान और प्रबंधन की हठधर्मिता को उजागर करता है।

नगर के प्रथम नागरिक सहित भाजपा-कांग्रेस नेताओं से बनाई दूरी

अस्पताल प्रबंधन के रवैये को लेकर सबसे तीखा विरोध इस बात पर है कि नगर पालिका अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे जनप्रतिनिधि, दोनों प्रमुख दलों (भाजपा और कांग्रेस) के स्थानीय नेताओं तथा शहर के प्रबुद्ध नागरिकों को इस आयोजन से पूरी तरह दूर रखा गया। नगरवासियों का कहना है कि कटघोरा की धरती पर संस्थान खड़ा कर स्थानीय नेतृत्व और समाज के प्रतिष्ठित लोगों को ही दरकिनार करना प्रबंधन के अहंकार को दर्शाता है, जिसकी पूरे नगर में कड़ी भर्त्सना हो रही है।

मरीजों के प्रति संवेदनशीलता पर उठे गंभीर सवाल

नगर के प्रबुद्ध वर्ग और आम नागरिकों के बीच अब यह तीखी बहस छिड़ गई है कि जिस संस्थान के प्रबंधन की शुरुआत ही उपेक्षा, अव्यवस्था और कथित घमंड से हुई हो, वहां इलाज के लिए पहुंचने वाले आम और गरीब मरीजों के साथ कैसा बर्ताव होगा। लोगों का दो-टूक कहना है कि चिकित्सा सेवा संवेदना और विनम्रता मांगती है, न कि व्यावसायिक दंभ।

फिलहाल, शुभारंभ के पहले ही दिन उपजे इस विवाद ने प्रबंधन की साख पर बट्टा लगा दिया है। नगर की गरमाई सियासत के बीच अब देखना यह है कि चौतरफा विरोध झेल रहा अस्पताल प्रबंधन अपनी इस बड़ी चूक पर क्या सफाई देता है या फिर जनता के आक्रोश का सामना करता है।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें