Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

सांभर में कीड़ा परोसने वाला मुरली होटल सील, शारदा होटल समेत कई प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

मंत्री लखनलाल देवांगन की मौजूदगी में प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, स्थानीय नेतृत्व को दरकिनार करने पर भड़की सियासत

'मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल' का भव्य लोकार्पण, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन समेत दिग्गजों ने की शिरकत

बांगो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सुलगते सवाल— क्या कोरबा एसपी के हस्तक्षेप से खुलेगा युवक की संदिग्ध मौत का राज?

समर्पित चिकित्सकों की मेहनत पर पानी फेर रहे कुछ लापरवाह तत्व, CMHO से संज्ञान की मांग.!

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कटघोरा में खाद्य विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: : सांभर में कीड़ा परोसने वाला मुरली होटल सील, शारदा होटल समेत कई प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

Shubh Arvind Sharma

Fri, Nov 13, 2026

कटघोरा में खाद्य विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: सांभर में कीड़ा परोसने वाला मुरली होटल सील, शारदा होटल समेत कई प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

कटघोरा (कोरबा) | 13 नवंबर 2026:आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ आज खाद्य एवं औषधि प्रशासन कोरबा ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अभिहित अधिकारी पुष्पा खाखा और फूड सेफ्टी ऑफिसर विकास भगत की टीम ने आज कटघोरा में ताबड़तोड़ दबिश देते हुए मुरली होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया, वहीं शारदा होटल समेत क्षेत्र के अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर भी सख्त कार्रवाई कर हड़कंप मचा दिया।

गौरतलब है कि कल कटघोरा स्थित मुरली होटल में नाश्ता करने पहुंचे ग्राहकों के सांभर में कीड़ा परोसे जाने का शर्मनाक मामला सामने आया था, जिसके बाद होटल में जमकर हंगामा हुआ था। गंदगी और घटिया गुणवत्ता का यह मामला सामने आने के बाद आज खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सीधे एक्शन मोड में उतरते हुए कार्रवाई की।

अभिहित अधिकारी पुष्पा खाखा और फूड सेफ्टी ऑफिसर विकास भगत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सबसे पहले मुरली होटल पर धावा बोला। निरीक्षण के दौरान रसोई और खाद्य सामग्री में भारी अनियमितता व गंदगी मिलने पर टीम ने बिना कोई रियायत बरते मुरली होटल को सील कर ताला जड़ दिया।

इसके बाद टीम ने शारदा होटल में भी दबिश दी और वहां भी नियमों की अनदेखी व खामियां पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की तथा संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार की चेतावनी दी। विभाग की यह आक्रामक कार्रवाई यहीं नहीं रुकी, टीम ने कटघोरा के अन्य होटलों, मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों में भी ताबड़तोड़ छापेमारी कर साफ-सफाई और गुणवत्ता की सघन जांच की। मौके से संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए जब्त किए गए हैं।

मुरली होटल पर सीलबंदी की गाज गिरने और शारदा होटल समेत अन्य दुकानों पर हुई इस सख्त कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के होटल और खाद्य व्यवसायियों में अफरा-तफरी मच गई है। अधिकारियों ने दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जनता की जान और सेहत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें