Sunday 22nd of November 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार ने चलाया 'अनशन का ब्रह्मास्त्र', तो 'दूध के जले' इंजीनियरों की रुकी कलम; दो पाटों के बीच पिस रहा प्रशासन!

त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम, नन्हे बच्चों से लेकर सीनियर विद्यार्थियों तक के लिए हुए खास सरप्राइज आयोजन

'चिकित्सा हब' के रूप में उभरता कटघोरा, सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं के स्वर्णिम समन्वय से वनांचल को मिली संजीवनी

अनुभवी व सतर्क थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में सुदृढ़ हुई कानून व्यवस्था, थाने में अनावश्यक जमावड़े पर विराम

मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा दो सूत्रीय ज्ञापन

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

छुरीकला अटल परिसर: : ठेकेदार ने चलाया 'अनशन का ब्रह्मास्त्र', तो 'दूध के जले' इंजीनियरों की रुकी कलम; दो पाटों के बीच पिस रहा प्रशासन!

Shubh Arvind Sharma

Sun, Nov 22, 2026

छुरीकला अटल परिसर: ठेकेदार ने चलाया 'अनशन का ब्रह्मास्त्र', तो 'दूध के जले' इंजीनियरों की रुकी कलम; दो पाटों के बीच पिस रहा प्रशासन!

कटघोरा (कोरबा)। नगर पंचायत छुरीकला में अटल परिसर निर्माण और मूर्ति स्थापना का मामला अब 'गले की हड्डी' बनता जा रहा है। एक तरफ निर्माण संस्था अग्रवाल एजेंसी (कटघोरा) ने 30 नवंबर 2026 तक लंबित भुगतान न होने पर 1 दिसंबर 2026 से अटल परिसर में आमरण अनशन शुरू करने का अल्टीमेटम थमा कर 'आर-पार की लड़ाई' का बिगुल फूंक दिया है, तो वहीं दूसरी ओर विभागीय गलियारों से छनकर आ रही खबरों ने इस पूरे खेल की 'कलाई खोल' दी है।

'दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है': 'कटघोरा कांड' की दहशत में सहमे इंजीनियर!

विश्वस्त प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो इस पूरे विवाद की जड़ में 'दाल में कुछ काला' होने की बू आ रही है। बताया जा रहा है कि छुरीकला अटल परिसर का निर्माण कार्य आधा अधूरा है और कराए गए कार्यों की गुणवत्ता में भी कई खामियां हैं। यही वजह है कि संबंधित इंजीनियर इस कार्य के अंतिम मूल्यांकन और देयक पर अपनी मुहर लगाने से 'हाथ पीछे खींच' रहे हैं।

सूत्रों का दावा है कि तकनीकी अधिकारियों के जेहन में 'कटघोरा अटल परिसर' का वह चर्चित कांड अब भी ताजा है, जहाँ अनियमितताओं की फाइल पर हस्ताक्षर करने के चलते संबंधित इंजीनियर पर निलंबन गाज गिरी थी। कानूनी पचड़े और विभागीय कार्रवाई के इसी डर ने अधिकारियों के 'हाथ-पांव फुला' दिए हैं। अधिकारी किसी भी दबाव में आकर अधूरे कार्य को क्लीन चिट देकर 'अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने' का जोखिम उठाने को कतई तैयार नहीं हैं।

भुगतान की राह में रोड़ा: ठेकेदार ने दी आर-पार की चेतावनी

इधर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO), नगर पंचायत छुरीकला को 19 नवंबर 2026 को सौंपे गए पत्र में अग्रवाल एजेंसी ने आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना का हवाला देते हुए कड़ा रुख अख्तियार किया है। एजेंसी का कहना है कि 18 फरवरी 2026 के पत्र के अनुसार राशि आवंटन पर भुगतान होना था, लेकिन 13 फरवरी 2026 के कार्यालयीन निर्देश के बावजूद अंतिम मूल्यांकन की फाइल 'ठंडे बस्ते' में पड़ी है। पूर्व में लिखित आश्वासन पर स्थगित किए गए अनशन और सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायतों का जिक्र करते हुए ठेकेदार ने साफ कर दिया है कि यदि 30 नवंबर तक भुगतान नहीं हुआ, तो 1 दिसंबर से कर्मचारियों संग आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

शासन से प्रशासन तक पहुँची गूँज, अब आगे क्या?

ठेकेदार ने अपनी इस चेतावनी की प्रतिलिपि नगर पंचायत अध्यक्ष, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, विधायक प्रेमचंद पटेल, कोरबा कलेक्टर, एसपी और कटघोरा एसडीएम को भेजकर 'खलबली मचा' दी है। वहीं, एसडीएम कार्यालय से प्राप्त पावती पर अनशन के लिए नियमानुसार शासन से अनुमति लेने की टीप भी दर्ज की गई है।

अब देखना यह होगा कि 30 नवंबर की समय-सीमा से पहले प्रशासन अधूरे कार्यों को पूर्ण कराकर इस 'टेढ़ी खीर' को सुलझाता है, या फिर एक तरफ ठेकेदार का अनशन और दूसरी तरफ इंजीनियरों की कानूनी सतर्कता छुरीकला नगर पंचायत के लिए 'आगे कुआं, पीछे खाई' जैसे हालात पैदा करती है।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें