Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

अटल प्रतिमा घोटाला गरमाते ही बैकफुट पर आई निर्माण एजेंसी; नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत का यह कैसा खेल?

समस्याओं के चक्रव्यूह में फंसी जनता; हर मोर्चे पर मिल रहा धोखा, तलाश है किसी सच्चे खेवनहार की!

जनसमस्याओं के अंबार पर सोए एल्डरमैन, जनता पूछ रही- 'किस बात की मलाई खा रहे हो?'

तेजतर्रार प्रभारी प्रेमचंद साहू ने संभाली कमान, गुंडे-बदमाशों पर कसेगा कानूनी शिकंजा

कंवर को पाली-तानाखार भेजा तो 'माया मिली न राम', कटघोरा में ही हैं 'तुरुप का इक्का'

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कटघोरा:-हाथी आने की खबर झूठी..! : वन विभाग ने की पुष्टि..

Shubh Arvind Sharma

Mon, Dec 22, 2025

कटघोरा:-हाथी आने की खबर झूठी..! वन विभाग ने की पुष्टि..

कटघोरा:-कटघोरा के चंदनपुर खुटरीगढ इलाके में देर रात हाथी आने की खबर मिली थी,खबर मिलते ही वन विभाग के आलाधिकारियों को सूचना दी गई, विभाग के कर्मचारियों ने मौके का मुआयना कर हाथी नही होने की पुष्टि की है।

बता दे कि देर रात ग्रामीणों के द्वारा जानकारी दी गई कि चंदनपुर के पास खुटरीगढ़ के पीछे जंगल मे दो हाथी देखे गए हैं, हाथी आने की खबर तत्काल वन विभाग के डीएफओ कुमार निशांत को दी गई,जहां डीएफओ ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल टीम रवाना की,जहां वन विभाग टीम ने मौके का जायजा लिया ,इस दौरान विभागीय टीम ने पुष्टि की है कि इलाके में हाथियों की मौजूदगी नही है।

विभागीय टीम के कर्मचारियों ने बताया कि हाथियों की मौजूदगी फिलहाल जड़गा रेंज में है,जहां 41 हाथी मौजूद हैं जिन पर विभाग नजर बनाए हुए हैं।टीम ने बताया कि चंदनपुर खुटरीगढ़ में हाथियों के आने की खबर झूठी है फिलहाल वन विभाग की टीम द्वारा मुनादी कराकर ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की अपील की है।

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें