Wednesday 14th of October 2026

ब्रेकिंग

नए IAS सीएमओ को सौंपे साक्ष्य; जनता के पैसों का दुरुपयोग करने वालों पर तत्काल निलंबन और FIR की मांग तेज!

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: CG CRIME : छात्रा को प्रेग्नेंट करने वाला आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा ने छात्रावास में दिया था बच्ची को जन्म

Shubh Arvind Sharma

Thu, Jan 9, 2025
CG CRIME : छात्रा को प्रेग्नेंट करने वाला आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा ने छात्रावास में दिया था बच्ची को जन्म छत्तीसगढ़/कोरबा (SHARMA NEWS) : बीते दिन कन्या छात्रावास में एक नाबालिग छात्रा ने नवजात शिशु को जन्म दिया था.इस हाईप्रोफाइल मामले से विभाग में हड़कंप मच गया था।उक्त मामले के आरोपी प्रेमी को पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया है.जानकारी अनुसार शादी का झांसा देकर आरोपी नाबालिग छात्रा से लगातार दुष्कर्म करता रहा, जिससे छात्रा गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दे दिया.यह पूरा मामला कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के एक कन्या छात्रावास का है. गौरतलब है कि बीते दिनों पोड़ी उपरोड़ा के कन्या हॉस्टल में कुछ दिन पहले एक छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया था और जन्म के बाद नवजात को बाथरूम के खिड़की से बाहर फेंक दिया गया था. इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था. इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला कलेक्टर अजित वसंत ने छात्रावास प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था वहीं उक्त मामले को लेकर बांगो पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी. बांगो पुलिस ने आरोपी रामकुमार कमरों निवासी ग्राम घुमानीडांड 20 वर्षीय को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है. आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करता था, जिससे वह गर्भवती हो गई और एक बच्ची को जन्म भी दिया. नवजात शिशु का जिला मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें