Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

"पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?

महिला के गले से सोने की चेन पार..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: CBSE Result 2025: निखिल सोनी ने किया छुरी का नाम रोशन,12 वीं कक्षा में हासिल किए 91.40% अंक, मिल रही ढेरो शुभकामनाएं..

Shubh Arvind Sharma

Thu, May 15, 2025
CBSE Result 2025: निखिल सोनी ने किया छुरी का नाम रोशन,12 वीं कक्षा में हासिल किए 91.40% अंक, मिल रही ढेरो शुभकामनाएं.. कोरबा/कटघोरा : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से प्रतीक्षित इस परिणाम से लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिली है। बोर्ड ने 12वीं के परिणाम जारी करने के कुछ ही समय बाद 10वीं के परिणाम भी सार्वजनिक कर दिए। इस वर्ष कुल 23,85,079 विद्यार्थियों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 23,71,939 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 22,21,636 छात्र सफल हुए। इस तरह कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66% रहा, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 0.66% अधिक है। यह परिणाम बोर्ड की पारदर्शी और सुदृढ़ परीक्षा प्रणाली को दर्शाता है। कोरबा जिले में रहा शानदार प्रदर्शन, छुरी के निखिल कुमार सोनी ने लहराया परचम कोरबा जिले में सीबीएसई बोर्ड का परिणाम इस वर्ष भी अत्यंत सराहनीय रहा। छुरी के होनहार छात्र निखिल कुमार सोनी ने 12 वीं कक्षा में 91.40% अंक प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया है।ये कॉमर्स लेकर पढ़ाई कर रहे हैं और डीपीएस एनटीपीसी विद्यालय में अध्ययनरत हैं ।निखिल सोनी छुरी के प्रतिष्ठित व्यवसायी अरविंद सोनी के पुत्र हैं।इनकी माता का नाम सीमा सोनी है। निखिल सोनी की इस शानदार उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे नगर में हर्ष का माहौल है।निखिल सोनी ने स्कूल में ही नही बल्कि पूरे जिले में टॉप किया है। नगरवासियों द्वारा निखिल को लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। शुरू से ही मेधावी रहे निखिल ने पूर्व कक्षाओं में भी श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस सफलता ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि निरंतर मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।इनकी इस उपलब्धि के पीछे इनके पिता अरविंद सोनी व इनकी माता सीमा सोनी की भूमिका भी सराहनीय है जिनके अथक प्रयासों से निखिल आज इस मुकाम तक पहुँचा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें