: कटघोरा:नेहरू नगर में राजेश्वरी जात्रा को माना जा रहा योग्य प्रत्याशी, जनता करेगी भरपूर समर्थन...
Shubh Arvind Sharma
Mon, Feb 10, 2025
कटघोरा:नेहरू नगर में राजेश्वरी जात्रा को माना जा रहा योग्य प्रत्याशी, जनता करेगी भरपूर समर्थन...
कटघोरा:नगर पालिका के वार्ड 01 नेहरू नगर में राजेश्वरी जात्रा को योग्य प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।ये निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।हालांकि ये कांग्रेस समर्थक हैं लेकिन टिकट नही मिलने से निर्दलीय चुनाव लड़ रही है।ये पूर्व में पार्षद रह चुकी है और इनके कार्यकाल में अनेकों विकास हुए हैं।जिनसे जनता भलीभांति अवगत है।वार्ड में सामाजिक व अन्य समुदायों सहित जनता का भरपूर समर्थन है।वार्ड की महिलाएं भी इन्हें बहुत पसंद करती है इन्होंने महिलाओं के लिए कई लड़ाइयां लड़ी है फिर चाहे वो गाँव की समस्याओं से जुडा मसला हो या अन्य समस्या हो।
वार्ड 01 नेहरू नगर की बात करे तो सभी दावेदारों में राजेश्वरी जात्रा सबसे योग्य प्रत्याशी के रूप में मानी जा रही है।वही अन्य प्रत्याशी की बात करे तो अन्य प्रत्याशी दूसरे वार्डो से है जो नेहरू नगर से चुनाव लड़ रहे हैं।जनता का मानना है कि अन्य वार्डो के प्रत्याशी वार्ड के विकास में क्या भूमिका निभाएंगे जो यहाँ रहते ही नही,वार्ड में किसी तरह की समस्या हुई या किसी को निजी समस्या हुई तो पार्षद को खोजना पड़ेगा,जो कि कठिन समय रहेगा।ऐसे में वार्ड निवासी पार्षद रहेगा तो हर समय उनसे काम लिया जा सकता है।वही जनता की माने तो कांग्रेस प्रत्याशी का पुत्र पूर्व में पार्षद रह चुके हैं जहाँ इन्होंने चुनाव के दौरान बड़े बड़े वादे किए थे और चुनाव जीतने के बाद वे सब वादे धरे के धरे रह गए।इन्होंने वार्ड की सबसे बड़ी समस्या गाँव के तालाब का सौन्दर्यकरण कराने व साफ सफाई का वादा किया था,लेकिन पांच सालों में सौन्दर्यकरण का तो पता नही लेकिन तालाब गन्दगी से जरूर पट गया है।इनके चुनाव जीतने से जनता को कोई खास लाभ नही हुआ और न ही वार्ड का विकास हुआ।वही इस दफा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में इनकी माता चुनावी मैदान में है।अब जनता को समझना है कि क्या जनता योग्य प्रत्याशी चुनकर वार्ड का विकास कराएगी या पांच साल पछतावा में गुजारेगी..?
निर्दलीय प्रत्याशी राजेश्वरी यात्रा ने वार्ड के लिए हर संभव प्रयास किये हैं इन्होंने पार्षद ना रहते हुए भी गाँव के तालाब की साफ सफाई कराई थी, जहां गाँव की महिलाओं ने इस कार्य में भरपूर सहयोग किया था।राजेश्वरी जात्रा ने बताया कि वार्ड में पानी की समस्या भी बनी हुई है जनता मौका देती है तो हर हर पानी पहुँचा कर महिलाओं को राहत देना पहली प्राथमिकता होगी।वही महिला समितियों के लिए रोजगार के लिए कदम उठाया जाएगा,ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।राजेश्वरी जात्रा योग्य प्रत्याशी तो मानी जा रही है वही 2025 के नगरीय निकाय चुनाव में जनता पुनः इनका समर्थन कर पार्षद के रूप में ला सकती है।
निर्दलीय प्रत्याशी राजेश्वरी यात्रा ने वार्ड के लिए हर संभव प्रयास किये हैं इन्होंने पार्षद ना रहते हुए भी गाँव के तालाब की साफ सफाई कराई थी, जहां गाँव की महिलाओं ने इस कार्य में भरपूर सहयोग किया था।राजेश्वरी जात्रा ने बताया कि वार्ड में पानी की समस्या भी बनी हुई है जनता मौका देती है तो हर हर पानी पहुँचा कर महिलाओं को राहत देना पहली प्राथमिकता होगी।वही महिला समितियों के लिए रोजगार के लिए कदम उठाया जाएगा,ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।राजेश्वरी जात्रा योग्य प्रत्याशी तो मानी जा रही है वही 2025 के नगरीय निकाय चुनाव में जनता पुनः इनका समर्थन कर पार्षद के रूप में ला सकती है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन