Wednesday 15th of April 2026

ब्रेकिंग

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

"पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?

महिला के गले से सोने की चेन पार..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा:वार्ड 06 राजीव नगर में कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी की टक्कर, भाजपा प्रत्याशी के हाथ लग सकती है निराशा..?

Shubh Arvind Sharma

Sun, Feb 9, 2025
कटघोरा:वार्ड 06 राजीव नगर में कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी की टक्कर, भाजपा प्रत्याशी के हाथ लग सकती है निराशा..? कटघोरा:नगर पालिका परिषद कटघोरा के वार्ड 06 राजीव नगर में कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच घमासान टक्कर देखने को मिल रही है, वही भाजपा प्रत्याशी की ओर जनता का रुझान कम नजर आ रहा है।कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व में यहाँ के पार्षद रह चुके हैं, और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर युवा चुनावी मैदान में है।पूर्व में पार्षद रहे कांग्रेस के प्रत्याशी को 2025 के चुनाव में बड़ा झटका लग सकता है। वार्ड 06 राजीव नगर की बात करे तो यहां पूर्व में पार्षद रह चुके धनश्याम आलवानी कांग्रेस से दावेदारी कर रहे हैं।इनके कार्यकाल में वार्ड की जनता उतनी संतुष्ट नही रही जितनी जनता ने इनसे अपेक्षा की थी।वार्ड में कोई खास काम या अन्य विकास कार्य नजर नही आया,साफ सफाई के मामले में भी वार्ड गंदगी से सराबोर रहा।पानी व सड़कों की व्यस्था किसी से छुपी से नही है,इन समस्याओं को नकारा नही जा सकता,हालांकि कांग्रेस के प्रत्याशी विकास कार्यो का हवाला जरूर दे रहे हैं लेकिन जब ये पार्षद थे उस दौरान इन्होंने जनता को कितना संतुष्ट किया,ये बड़ी बात है। वही भाजपा प्रत्याशी पवन अग्रवाल की बात करे तो इनका तेजतर्रार व्यवहार इनका सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है, हाल ही में इन्होंने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं को गोंड गवांर कहकर अपनी किरकिरी करवा ली है, जहां इन पर पुलिस ने अपराधिक मामला भी दर्ज किया है।इनके इसी रवैये से वार्ड की जनता इनके पक्ष में नही है।जनता का मानना है कि अगर भाजपा प्रत्यशी पवन अग्रवाल वार्ड के पार्षद बन गए तो जनता को कुछ महत्व नही देंगे बल्कि अपने मनबुताबिक कार्य कर जनता को परेशान करेंगे।हालांकि पवन अग्रवाल विकास के मामले में सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं, कटघोरा में इनकी बहुत सारी उपलब्धियां है जिसे नकारा नही जा सकता। अगर बात करे वार्ड 06 राजीव नगर से निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रशेखर ताम्रकार की तो ये युवा होने के साथ वार्ड के जागरूक व जुझारू प्रत्याशी है, इनके चुनावी मैदान में आने से युवाओं में खुशी का माहौल है वही वार्ड की जनता भी इनके समर्थन है।जनता की माने तो वार्ड में पिछले कई सालों से विकास का नमो निशान नही है, हर बार चुनाव के दौरान उम्मीदवार झूठे दावे वादे कर चुनाव जीत जाते हैं और वार्ड में किसी तरह का विकास नही होता।2025 के नगरीय निकाय चुनाव में खड़े प्रत्याशियो में चंद्रशेखर का नाम प्रबल दावेदार के नाम मे लिया जा रहा है। वार्ड की जनता का रुझान युवा प्रत्याशी चंद्रशेखर की औऱ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें