Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

विशेषज्ञों और प्रबुद्ध पाठकों को हजम नहीं हो रही ‘AI जनरेटेड’ पत्र की थ्योरी, डिस्पैच नंबर ने खोली पोल!

चिराग तले घोर अंधेरा! अपनों ने ही लगाई लंका में आग, भाजपा के युवा 'पेटी ठेकेदार' की करतूत से संगठन पूरी तरह लाचार!

हड़बड़ी में गड़बड़ी कर बैठे सीएमओ, भविष्य की तारीख का नोटिस थमाकर घिरे साहब!

उप अभियंता सस्पेंड, पर असली 'मास्टरमाइंड' CMO को अभयदान क्यों? गरजी कांग्रेस!

कटघोरा में बारिश के बीच किया उग्र प्रदर्शन, सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की मांग के बाद भी सीएमओ की 'कुर्सी' सुरक्षित क्यों

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

बनावटी कहानी या प्रशासनिक खेल? : विशेषज्ञों और प्रबुद्ध पाठकों को हजम नहीं हो रही ‘AI जनरेटेड’ पत्र की थ्योरी, डिस्पैच नंबर ने खोली पोल!

Shubh Arvind Sharma

Mon, Aug 10, 2026

बनावटी कहानी या प्रशासनिक खेल? विशेषज्ञों और प्रबुद्ध पाठकों को हजम नहीं हो रही ‘AI जनरेटेड’ पत्र की थ्योरी, डिस्पैच नंबर ने खोली पोल!

कटघोरा-कोरबा। कार्यालय नगर पालिका परिषद कटघोरा में चल रहे 'अटल परिसर निर्माण एवं प्रतिमा स्थापना' विवाद ने अब एक बेहद गंभीर और नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर प्रशासनिक लेटरहेड के साथ वायरल हो रहे जिस पत्र ने पूरे महकमे में हड़कंप मचा रखा था, उसे नगर पालिका प्रशासन ने पूरी तरह फर्जी और एआई जनरेटेड (AI Generated Letter) करार दिया है। नगर पालिका ने साफ किया है कि उनकी ओर से ऐसा कोई भी आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है और इसके खिलाफ थाने में एफआईआर (FIR) भी दर्ज करा दी गई है।

लेकिन नगर पालिका प्रशासन भले ही इस वायरल पत्र को तकनीक की आड़ में फर्जी बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहा हो, नगर के प्रबुद्ध पाठकों, प्रशासनिक विशेषज्ञों और जागरूक नागरिकों के गले से यह पूरी कहानी बिल्कुल भी नीचे नहीं उतर रही है। बुद्धिजीवियों का साफ मानना है कि तकनीक को मोहरा बनाकर असल गुनाहों पर पर्दा डालने का यह एक बेहद कमजोर और बचकाना पैंतरा है।

विशेषज्ञों की दो टूक: AI पत्र लिख सकता है, 'क्रमांक 1113' और 'पृष्ठांकन क्रमांक 1114' नहीं चुरा सकता!

तकनीकी और प्रशासनिक मामलों के विशेषज्ञों ने इस पूरी एआई थ्योरी की धज्जी उड़ाते हुए कुछ बेहद जायज और तीखे सवाल खड़े किए हैं:

* स्पष्ट और आधिकारिक आवक-जावक क्रमांक: वायरल पत्र को ध्यान से देखने पर नगर पालिका परिषद कटघोरा का आधिकारिक क्रमांक 1113/तक.शा./न.पा.प./2026 और प्रतिलिपि भेजने के लिए जारी पृष्ठांकन क्रमांक 1114/तक.शा./न.पा.प./2026 बिल्कुल स्पष्ट और सिलसिलेवार नजर आ रहा है। इसके साथ ही पत्र में पूर्व के कार्यलयीन आदेश क्रमांक 1847 का भी स्पष्ट उल्लेख है। विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया का कोई भी हाई-टेक AI टूल घर बैठे नगर पालिका के भीतर चल रहे लाइव डिस्पैच रजिस्टर के इन सटीक नंबरों को स्वतः ही पैदा नहीं कर सकता।

* कार्यालयीन भाषा और सील-साइन: पत्र का प्रारूप, विभागीय भाषा, दिनांक 24.07.2026 और मुख्य नगरपालिका अधिकारी की दफ्तर वाली सील व हस्ताक्षर का सटीक मिलान यह साफ बयां करता है कि इस पूरी साजिश का सूत्रधार पालिका की चारदीवारी के भीतर ही बैठा है। बिना किसी अंदरूनी 'विभीषण' की मिलीभगत के इस तरह के गोपनीय और लाइव डिस्पैच नंबरों का बाहर आना नामुमकिन है।

चोर की दाढ़ी में तिनका: गुनाह छुपाने का हाई-टेक बहाना?

अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों में जो कथित वित्तीय गड़बड़ियां हुई हैं, वे पहले ही नगर पालिका के गले की हड्डी बनी हुई थीं। पत्र में साफ लिखा है कि संयुक्त निरीक्षण के दौरान अटल जी की प्रतिमा निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं पाई गई और धातु पपड़ी के रूप में निकल रही है।

प्रबुद्ध पाठकों का आक्रोश है कि ठेकेदार (श्री मनोज कुमार अग्रवाल) को दिए गए इस कड़े नोटिस से जब प्रशासन चौतरफा घिरने लगा, तो जनता का ध्यान भटकाने के लिए इसे 'AI और तकनीक' का हौवा बता दिया गया। बुद्धिजीवियों के अनुसार, यह सीधे तौर पर अपनी नाकामी छुपाने के लिए 'चोर की दाढ़ी में तिनका' और 'अंधेरी नगरी, चौपट राजा' वाली स्थिति है।

थाने में FIR: सच सामने आएगा या ठंडे बस्ते में जाएगी फाइल?

हालांकि, नगर पालिका ने इस मामले में अज्ञात तत्वों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी है, लेकिन जागरूक नागरिकों का मानना है कि यह आनन-फानन में दर्ज कराई गई शिकायत और कुछ नहीं बल्कि एक प्रशासनिक 'कवच' है, ताकि कल को कोई बड़ी जांच बैठे तो अधिकारी खुद को इस मामले का पीड़ित दिखा सकें।

जनता और प्रबुद्ध वर्ग अब यह मांग कर रहा है कि पुलिस की साइबर सेल और जिला प्रशासन केवल सोशल मीडिया हैंडल्स को न पकड़े, बल्कि नगर पालिका के डिस्पैच रजिस्टर और कंप्यूटर ऑपरेटरों की लॉगिन आईडी की गहराई से फॉरेंसिक जांच करे। तभी यह साफ हो पाएगा कि यह वाकई कोई बाहरी डिजिटल डकैती है या फिर भीतर ही पक रही किसी बड़े भ्रष्टाचार की खिचड़ी को दबाने का हाई-टेक ड्रामा।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें