Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कोरबा:पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा कोरबा जिले का दो दिवसीय निरीक्षण

Shubh Arvind Sharma

Sat, Mar 22, 2025
कोरबा:पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा कोरबा जिले का दो दिवसीय निरीक्षण बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा कोरबा जिले का दो दिवसीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना परिसरों, पुलिस कार्यालयों एवं पुलिस बल की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। 20 मार्च 2025 को थाना दीपका का निरीक्षण किया गया, जहां अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा एवं पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 21 मार्च 2025 को सुबह परेड निरीक्षण संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक (SP) कोरबा, श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के साथ कोरबा पुलिस के सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों सहित कुल 152 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात पुलिस वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें उनकी तकनीकी स्थिति, कार्यक्षमता एवं रखरखाव की विस्तृत जांच की गई। यह सुनिश्चित किया गया कि सभी वाहन आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता से कार्य करने के लिए पूर्णतः सक्षम हों। इसके बाद जनदर्शन (दरबार) आयोजित कर पुलिस परिवार के सदस्यों की समस्याएं सुनी गईं, तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके पश्चात CSP कोरबा कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां पुलिस प्रशासनिक कार्यों, लंबित प्रकरणों, अपराध विवेचना की प्रगति एवं दैनिक कार्य प्रणाली की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान IG डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को अनुशासन, संयमित व्यवहार एवं जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आम जनता से संवाद में संयम एवं संवेदनशीलता बनाए रखने की सलाह दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें