Friday 27th of November 2026

ब्रेकिंग

वार्डवासियों के बीच पहुंचे पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल, अधिकांश समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

गोपाल मोदी की कुशल रणनीति से मजबूत हुआ संगठन, पर 'भीतरघाती दीमकों' पर कड़े प्रहार की दरकार

निर्माणाधीन रेलवे साइट से 14 लाख का ट्रैक्टर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पेंड्रा से वाहन बरामद

जनता से सीधे जुड़ेंगे अध्यक्ष राज जायसवाल, समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट निपटारा—निष्क्रिय पार्षदों का भी होगा लिटमस टेस्ट

ठेकेदार ने चलाया 'अनशन का ब्रह्मास्त्र', तो 'दूध के जले' इंजीनियरों की रुकी कलम; दो पाटों के बीच पिस रहा प्रशासन!

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: -- पूर्व घटना का वीडियो वायरल कर शिक्षक की छवि धूमिल करने का प्रयास, वर्तमान में शिक्षक विनय झा दे रहे उत्कृष्ट सेवाएं

Shubh Arvind Sharma

Thu, Jul 17, 2025
-- पूर्व घटना का वीडियो वायरल कर शिक्षक की छवि धूमिल करने का प्रयास, वर्तमान में शिक्षक विनय झा दे रहे उत्कृष्ट सेवाएं कोरबा/पोंडी उपरोड़ा:-शिक्षक समाज का दर्पण होता है, लेकिन अफसोस की बात है कि कभी-कभी सोशल मीडिया का उपयोग कुछ लोगों द्वारा एक सकारात्मक छवि को नुकसान पहुँचाने के लिए किया जाता है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कसनिया मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक विनय झा को लेकर भ्रामक धारणा बनाई जा रही है। जबकि सच्चाई यह है कि उक्त वीडियो वर्षों पुराना है, जब झा लमना छात्रावास में पदस्थ थे। उस समय की स्थिति की समीक्षा कर विभाग द्वारा पहले ही आवश्यक कार्यवाही की जा चुकी है। वर्तमान में झा कसनिया मिडिल स्कूल में निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उनके प्रति सम्मान और विश्वास बना हुआ है। उनके द्वारा शाला स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी हो रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें