Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

आदिवासी महिला पार्षद के अपमान मामले को दबाने ₹2 लाख के 'लेन-देन' की चर्चा;

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: --थानेदार धर्मनारायण तिवारी ने दी शहीद को श्रद्धांजलि,परिवार से मुलाकात कर किया सम्मान

Shubh Arvind Sharma

Mon, Aug 18, 2025
--थानेदार धर्मनारायण तिवारी ने दी शहीद को श्रद्धांजलि,परिवार से मुलाकात कर किया सम्मान कटघोरा:15 अगस्त के अवसर पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने छुरी खुर्द के भारिया परिवार में शहीद हुए विनोद भारिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान श्री तिवारी ने परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें साल श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया। देश की सुरक्षा के लिए शहीद होने वाले वीर जवानों को स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया जाता है।कटघोरा के छुरी खुर्द निवासी विनोद भारिया देश के लिए वीरगति को प्राप्त हुए थे।जिनकी याद में हर साल उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया जाता है। श्री तिवारी आज छुरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुँचे जहां गांव के सरपंच व जनप्रतिनिधियों समेत के साथ शहीद विनोद भारिया को सह सम्मान पूजा अर्चना कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस दौरान विद्यालय के शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र छात्राये उपस्थित रही। शहीद विनोद भारिया ग्राम छुरी खुर्द के रहने वाले थे और इन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरी में ही शिक्षा हासिल की थी।ये मिलनसार होने के साथ अद्धभुत छवि के धनी थे।बचपन से ही इनकी रुचि देश के ये कुछ कर गुजरने की थी।ये सेना में भर्ती हो गए और देश की सेवा में वीरगति को प्राप्त हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें