Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने दी बधाई, अपराधियों को सख्त चेतावनी के साथ चलाया 'साइबर जागृति अभियान'

"बहनें हमारा गौरव, उनका सम्मान हमारी प्रतिबद्धता" — रक्षाबंधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का ओजस्वी संदेश

पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने दी रक्षाबंधन की आत्मीय बधाई, बहनों के लिए सुख-समृद्धि की मंगलकामना

कहा— "प्रकृति का यह विहंगम स्वरूप अंतर्मन में भरता है सकारात्मक ऊर्जा"

‘हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल’ में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तृप्ति मरकाम की गौरवमयी सेवाएं शुरू

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कोरबा:हाइवे किनारे डेंजर स्पॉट में तब्दील अतिक्रमण को हटाने राजस्व विभाग करेगा कार्यवाही..? जल्द मिल सकता है नोटिस...

Shubh Arvind Sharma

Sat, Apr 5, 2025
कोरबा:हाइवे किनारे डेंजर स्पॉट में तब्दील अतिक्रमण को हटाने राजस्व विभाग करेगा कार्यवाही..? जल्द मिल सकता है नोटिस... कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा/रामपुर:-सुरक्षा की दृष्टिकोण से नेशनल हाईवे 130 के किनारे जबरन तरीके से किये गए अतिक्रमण को हटाने राजस्व विभाग अतिक्रमणकारीयो को जल्द नोटिस दे सकता है.? इनके द्वारा शासकीय भूमि पर किया गया अवैध कब्जा कहि से भी जायज नही ठहराया जा है,बल्कि इनके द्वारा किया गया अवैध कब्जा आने वाले दिनों में दुर्घटना का कारण जरूर बन सकता है। एक ओर प्रशासन व सरकार सड़क दुर्घटनाओं व हादसों में कमी लाने हर संभव प्रयास कर रहा है।वही विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत रामपुर के कुछ तुर्रमखां नेशनल हाईवे 130 के किनारे शासकीय भूमि पर रातों रात मकान बनाकर प्रशासन व सरकार को चुनोती देकर डेंजर स्पॉट निर्मित कर दिए हैं।इनके द्वारा बनाये गए मकान हाल ही में तैयार किये गए हैं वो भी नेशनल हाईवे व पीडब्ल्यूडी सड़क के बीचों बीच जबरन बनाये गए हैं।सूत्र बताते हैं कि जिन तुर्रमखांओ ने अवैध अतिक्रमण किये हैं वह मात्र बेशकीमती शासकीय भूमि को हथियाने के लिए किया गया है।जबकि उन्हें भी जाहिर है कि हाइवे पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही होती है हाइवे किनारे मकान बनाकर रहना कहि से भी सुरक्षित नहीं होगा, कभी भी कोई हादसा या घटना हो सकती है। प्रशासन को भी जरूरत है कि समय रहते इन अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही कर जनहित में सुरक्षा की पहल करें।प्रशासन अगर समय रहते इन अवैध कब्जों पर कार्यवाही नही करता है तो आने वाले दिनों में यही अतिक्रमणकारी तुर्रमखां शासन के लिए गले की हड्डी बनेंगे।जानकर भी बताते हैं कि ये अतिक्रमण कहि से भी जायज नही है, इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्यवाही होनी चाहिए, दरअसल चौक होने के कारण सड़क किनारे हुए अतिक्रमण से सड़क पूर्णरूप से स्पष्ट नजर नही आती,जो हादसों का कारण हो सकता है।वही राजस्व विभाग भी इन अतिक्रमण को जायज नही मान रहा है विभाग जल्द ही अतिक्रमण करियो को नोटिस देकर इन पर प्रसासनिक कार्यवाही कर सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें