Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने दी बधाई, अपराधियों को सख्त चेतावनी के साथ चलाया 'साइबर जागृति अभियान'

"बहनें हमारा गौरव, उनका सम्मान हमारी प्रतिबद्धता" — रक्षाबंधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का ओजस्वी संदेश

पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने दी रक्षाबंधन की आत्मीय बधाई, बहनों के लिए सुख-समृद्धि की मंगलकामना

कहा— "प्रकृति का यह विहंगम स्वरूप अंतर्मन में भरता है सकारात्मक ऊर्जा"

‘हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल’ में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तृप्ति मरकाम की गौरवमयी सेवाएं शुरू

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा:अवैध महुआ शराब पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, चार आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर शराब जप्त व 10 क्विंटल महुआ लाहन किया गया नष्ट..

Shubh Arvind Sharma

Wed, Apr 30, 2025
कटघोरा:अवैध महुआ शराब पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, चार आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर शराब जप्त व 10 क्विंटल महुआ लाहन किया गया नष्ट.. कटघोरा 30 अप्रेल 2025 : जिले में अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर पूरे जिले में लगातार कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के स्पष्ट निर्देशों पर इस मुहिम को तेज़ी से अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 30 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी श्री पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने एक विशेष टीम गठित कर, तड़के सुबह छुरी क्षेत्र में सर्जिकल छापामार कार्यवाही की। यह कार्यवाही कटघोरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5, बिंझवार मोहल्ला में की गई, जहां चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को मौके पर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब और लाहन बरामद हुई। छापे के दौरान कुल 70 लीटर कच्ची महुआ शराब और 10 क्विंटल महुआ लाहन जब्त की गई, जिसे बाद में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही शराब निर्माण में उपयोग होने वाले भट्ठी और बर्तन भी पुलिस द्वारा ज़ब्त किए गए। इस कार्यवाही के दौरान चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान इस प्रकार है। सुखरू केंवट, पिता स्व. बिपद केंवट, संजय केंवट, पिता स्व. धरम केंवट, अशोक बाई, पत्नी स्व. सत्यनारायण केंवट, अनुराधा केंवट, पति संतराम केंवट ये चारों आरोपी वार्ड क्रमांक 5, बिंझवार मोहल्ला, छुरी के निवासी हैं। सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध शराब के निर्माण या विक्रय की सूचना मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को तुरंत दें ताकि समाज को नशे के जाल से मुक्त किया जा सके। पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और यह कार्रवाई अवैध कारोबारियों के लिए एक सबक के रूप में देखी जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें