Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने दी बधाई, अपराधियों को सख्त चेतावनी के साथ चलाया 'साइबर जागृति अभियान'

"बहनें हमारा गौरव, उनका सम्मान हमारी प्रतिबद्धता" — रक्षाबंधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का ओजस्वी संदेश

पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने दी रक्षाबंधन की आत्मीय बधाई, बहनों के लिए सुख-समृद्धि की मंगलकामना

कहा— "प्रकृति का यह विहंगम स्वरूप अंतर्मन में भरता है सकारात्मक ऊर्जा"

‘हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल’ में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तृप्ति मरकाम की गौरवमयी सेवाएं शुरू

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: ढेलवाडीह में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, असामाजिक तत्वों व शराबियों में मचा हड़कंप....

Shubh Arvind Sharma

Thu, Aug 14, 2025
ढेलवाडीह में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, असामाजिक तत्वों व शराबियों में मचा हड़कंप.... कटघोरा। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और अवैध शराबखोरी के मामलों पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कटघोरा पुलिस ने गुरुवार देर शाम ग्राम ढेलवाडीह में बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव की गलियों और कॉलोनी में दबिश दी, जिससे असामाजिक तत्वों और नशे में धुत लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के विशेष निर्देश पर चलाया गया। टीम के गांव में पहुंचते ही स्थानीय कॉलोनी में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस जवानों की कड़ी निगरानी और तत्परता देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और पुलिस की सराहना की। शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई पिछले कुछ दिनों से ग्राम ढेलवाडीह और आसपास के इलाकों से असामाजिक गतिविधियों और शराबखोरी के बढ़ते मामलों की शिकायतें थाना और उच्चाधिकारियों तक पहुंच रही थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम ढलते ही कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करते थे, जिससे माहौल बिगड़ता था। [video width="1920" height="1080" mp4="https://sharmanews.com/storage/2025/08/VID20250814200837.mp4"][/video] सड़क पर चलाई गई जांच कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य मार्ग पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की सघन जांच की। मौके पर कई लोगों को समझाइश दी गई और चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसा करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी की सख्त चेतावनी थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने स्पष्ट कहा कि— > “यदि कोई भी व्यक्ति कॉलोनी या गांव में माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, चाहे वह असामाजिक तत्व हो या शराबी, उसके खिलाफ बिना किसी रियायत के कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना इस दबिश और फ्लैग मार्च के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जाएं, ताकि माहौल शांत और सुरक्षित बना रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें