Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

अटल प्रतिमा घोटाला गरमाते ही बैकफुट पर आई निर्माण एजेंसी; नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत का यह कैसा खेल?

समस्याओं के चक्रव्यूह में फंसी जनता; हर मोर्चे पर मिल रहा धोखा, तलाश है किसी सच्चे खेवनहार की!

जनसमस्याओं के अंबार पर सोए एल्डरमैन, जनता पूछ रही- 'किस बात की मलाई खा रहे हो?'

तेजतर्रार प्रभारी प्रेमचंद साहू ने संभाली कमान, गुंडे-बदमाशों पर कसेगा कानूनी शिकंजा

कंवर को पाली-तानाखार भेजा तो 'माया मिली न राम', कटघोरा में ही हैं 'तुरुप का इक्का'

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: पुलिस कप्तान के कड़े रुख.! किसी भी सूरत में अपराध व लापरवाह वाहन चालक नही किये जायेंगे बर्दास्त..

Shubh Arvind Sharma

Mon, Aug 18, 2025
पुलिस कप्तान के कड़े रुख.! किसी भी सूरत में अपराध व लापरवाह वाहन चालक नही किये जायेंगे बर्दास्त.. कोरबा:जिले के ईमानदार व तेजतर्रार पुलिस कप्तान अपराध व लापरवाह वाहन चालकों को लेकर सख्त रूप अपना चुके हैं।सभी थाना चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि शहर के भीतर किसी भी तरह के अपराध बर्दास्त नही किये जायेंगे, वही लापरवाह मोटरसाइकिल चालक युवाओ को लेकर भी स्पष्ट कहा गया है कि तीन सवारी,शराब पीकर वाहन चलाना और बाइक में स्टंड बाजी करने वाले युवाओं पर कड़ी कार्यवाही करें। गौरतलब है कि जिले के पुलिस कप्तान ने जब से कोरबा जिले की कमान संभाली है तब से अवैध कार्य व अपराध जगत पर कड़ा अंकुश लगा है।किसी भी क्षेत्र में अवैध कार्य संचालित नही हो रहे हैं।पुलिस कप्तान जिले को अपराध मुक्त करने हर संभव प्रयास कर रहे हैं।सजग कोरबा जैसे अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। ईमानदार व तेजतर्रार पुलिस कप्तान ने जिले में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए सख्त रूप अख्तियार कर लिया है।इन्होंने कहा है कि वाहन चालक यातायात नियमो का पालन कर वाहन चलाये, ऐसा नही करने पर कड़ी कार्यवाही की जा सकती है।इन्होंने युवाओं को लेकर भी स्प्ष्ट कर दिया है कि वे मोटरसाइकिल में तीन सवारी,स्टंड बाजी,मोटरसाइकिल से फटाके फोड़ना और शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए तो उनकी खैर नही है।पूरे जिले में पुलिस अलर्ट मोड़ पर है, चौक चौराहो गली मोहल्लों में पुलिस की पैनी नजर है।किसी हाल में अपराध व अनगर्ल कार्य बर्दास्त नही किये जायेंगे। बिगड़ैल युवाओं को लेकर पुलिस कप्तान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे युवा अगर सड़को पर मोटरसाइकिल चलाते समय लापरवाही बरते तो उन्हें किसी भी हाल में बख्सा ना जाये,उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए।पुलिस कप्तान ने निर्देश बाद जिले के सभी थाना चौकी प्रभारी अलर्ट है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें