Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: -- पालिका में घोटालों का भूचाल, विपक्ष का फूटा गुस्सा..! मंडल महामंत्री समजीत सिंह ने कलेक्टर से की कार्यवाही की मांग..

Shubh Arvind Sharma

Thu, Jul 24, 2025
-- पालिका में घोटालों का भूचाल, विपक्ष का फूटा गुस्सा..! मंडल महामंत्री समजीत सिंह ने कलेक्टर से की कार्यवाही की मांग.. ,,,कटघोरा नगर पालिका बना भ्रष्टाचार का अड्डा! विपक्ष ने खोली पोल... कटघोरा: नगर पालिका कटघोरा में व्याप्त भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और जनहित के मसलों पर आखिरकार विपक्ष का धैर्य जवाब दे गया। पालिका की मनमानी, लापरवाही और कथित घोटालों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री समजीत सिंह ने जिला कलेक्टर को एक तीखा ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन को जमकर कटघरे में खड़ा किया है। समजीत सिंह -महामंत्री ,भाजपा मंडल कटघोरा ज्ञापन में आरोप है कि चुनाव के बाद से पालिका कांग्रेसियों की पकड़ में आ गई है, जहां सत्ता के नशे में चूर जनप्रतिनिधि और अफसरशाही बेलगाम हो चुके हैं। जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं और ऊपर से निर्देश लेकर भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जा रहा है। विपक्ष का दावा है कि पालिका को कोई और ‘रिमोट’ से चला रहा है, जहां से पूरा खेला ऑपरेट हो रहा है। महामंत्री ने नगर की बदहाल स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि नगर की जल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कभी पानी नहीं आता, और आता है तो मटमैला, बदबूदार और दूषित होता है। जनता बीमार हो रही है, लेकिन पालिका को कोई फर्क नहीं। बरसात में मुख्य सड़कों पर मवेशियों का अड्डा बन चुका है और अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने राधा सागर तालाब में आपराधिक तत्वों द्वारा मछलियों और कछुओं को मारे जाने की कोशिश का खुलासा करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। डीएमएफ फंड से हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और जनता के बीच चर्चा है कि निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है, लेकिन कोई जांच नहीं हो रही। नगर के विभिन्न इलाकों में स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद पड़ी हैं। बस स्टैंड, तहसील परिसर जैसे संवेदनशील स्थान रात में अंधेरे में डूबे रहते हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय की हालत बदतर हो चुकी है, जिससे यात्री – खासकर महिलाएं – भारी परेशानी झेल रही हैं। ज्ञापन में मंडल महामंत्री ने साफ कहा है कि यदि पालिका के हालात नहीं सुधरे तो बड़ा जनांदोलन होगा। साथ ही उन्होंने कटघोरा नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को हटाकर विशेष सक्षम अधिकारी की नियुक्ति की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या कलेक्टर विपक्ष की इस गंभीर शिकायत पर सख्त कदम उठाएंगे या फिर यह ज्ञापन भी दर्जनों पिछली शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा? जनता जवाब चाहती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें