Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने दी बधाई, अपराधियों को सख्त चेतावनी के साथ चलाया 'साइबर जागृति अभियान'

"बहनें हमारा गौरव, उनका सम्मान हमारी प्रतिबद्धता" — रक्षाबंधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का ओजस्वी संदेश

पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने दी रक्षाबंधन की आत्मीय बधाई, बहनों के लिए सुख-समृद्धि की मंगलकामना

कहा— "प्रकृति का यह विहंगम स्वरूप अंतर्मन में भरता है सकारात्मक ऊर्जा"

‘हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल’ में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तृप्ति मरकाम की गौरवमयी सेवाएं शुरू

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: CBSE Result 2025: आर्या अग्रवाल ने किया कटघोरा का नाम रोशन,10 वीं (CBSE) कक्षा में हासिल किए 94.40% अंक, मिल रही ढेरो बधाइयाँ

Shubh Arvind Sharma

Wed, May 14, 2025
CBSE Result 2025: आर्या अग्रवाल ने किया कटघोरा का नाम रोशन,10 वीं (CBSE) कक्षा में हासिल किए 94.40% अंक, मिल रही ढेरो बधाइयाँ कोरबा/कटघोरा : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से प्रतीक्षित इस परिणाम से लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिली है। बोर्ड ने 12वीं के परिणाम जारी करने के कुछ ही समय बाद 10वीं के परिणाम भी सार्वजनिक कर दिए। इस वर्ष कुल 23,85,079 विद्यार्थियों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 23,71,939 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 22,21,636 छात्र सफल हुए। इस तरह कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66% रहा, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 0.66% अधिक है। यह परिणाम बोर्ड की पारदर्शी और सुदृढ़ परीक्षा प्रणाली को दर्शाता है। कोरबा जिले में रहा शानदार प्रदर्शन, कटघोरा के आर्या अग्रवाल ने लहराया परचम कोरबा जिले में सीबीएसई बोर्ड का परिणाम इस वर्ष भी अत्यंत सराहनीय रहा। कटघोरा के होनहार छात्रा आर्या अग्रवाल ने 10वीं कक्षा में 94.40% अंक प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया है। आर्या अग्रवाल डीपीएस एनटीपीसी विद्यालय में अध्ययनरत हैं और नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी संतोष अग्रवाल की सुपुत्री हैं।इनकी माता का नाम रेखा अग्रवाल है। आर्या अग्रवाल की इस शानदार उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे नगर में हर्ष का माहौल है। नगरवासियों द्वारा आर्या को लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। शुरू से ही मेधावी रही आर्या ने पूर्व कक्षाओं में भी श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस सफलता ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि निरंतर मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।इनकी इस उपलब्धि के पीछे इनके पिता संतोष अग्रवाल व इनकी माता रेखा अग्रवाल की भूमिका भी सराहनीय है जिनके अथक प्रयासों से आर्या आज इस मुकाम तक पहुची है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें