Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

आदिवासी महिला पार्षद के अपमान मामले को दबाने ₹2 लाख के 'लेन-देन' की चर्चा;

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: -- लापरवाह वाहन चालक सड़क पर रोंद रहे बेजुबान मवेशी.! प्रशासन मूकदर्शक.?आखिर कब तक यू ही शिकार होते रहेंगे बेजुबान..?

Shubh Arvind Sharma

Sat, Aug 16, 2025
-- लापरवाह वाहन चालक सड़क पर रोंद रहे बेजुबान मवेशी.! प्रशासन मूकदर्शक.?आखिर कब तक यू ही शिकार होते रहेंगे बेजुबान..? कटघोरा/तानाखार:-एक बार फिर नेशनल हाईवे 130 पर ग्राम तानाखार में लापरवाह वाहन चालक के कारण आधा दर्जन बेजुबान मवेशियों ने जान गवा दी।यह कोई पहली घटना नही है ऐसे मंजर कई बार सामने आ चुके हैं, लेकिन प्रशासन आज तक कोई ठोस कदम उठाने में नाकाम साबित है।सड़क पर यू ही मवेशी रोंदे जा रहे और प्रशासन केवल मूकदर्शक बना हुआ है। कटघोरा से अम्बिकापुर को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 130 पर ग्राम तानाखार में बीती रात्रि किसी अज्ञात वाहन चालक के द्वारा करीब आधा दर्जन मवेशियों को कुचल दिया,मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। मवेशी मालिको पर दर्ज हो एफआईआर.. सड़क पर मवेशियों की मौत का कारण मवेशी मालिको को माना जाए और इन पर शासन कड़ी कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज करें.? दरअसल बरसात के दिनों में मवेशी मालिक अपने मवेशियों को घर मे रखने के बजाय खुला छोड़ देते हैं और मवेशी सड़को पर घूमते रहते हैं।इस दौरान ये वाहनों की चपेट में आ जाते हैं और इनकी मौत हो जाती है।अगर मवेशी मालिक अपने मवेशियों को घरों में बांधकर रखे तो वे सुरक्षित हो सकते हैं।उन्हें बिना मौत काल के गाल में समाना नही पड़ेगा। बरसात के दिनों में सड़को पर झुंड में मवेशी विचरण करते या बैठे नजर आ जाते हैं दिन के समय मे जैसे तैसे कर वाहन चालक इनका बचाव कर सुरक्षित निकल जाते हैं वही रात्रि के दौरान वाहन चालकों को मवेशी स्पष्ट नजर नही आते और हादसा हो जाता है।कई बार वाहन चालकों की गलती नही होती मवेशियों का सड़क पर बेखोफ विचरण हादसों का कारण बनता है। प्रसासन उठाये ठोस कदम...! प्रशासन को ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।पंचायतो में मुनादी कराकर मवेशी मालिको को अपने मवेशी घरो में रखने की सख्त हिदायत देने की आवश्यकता है ताकि मालिको में ख़ौफ़ बने और मवेशी बेमौत से सुरक्षित रह सके।अब बेजुबानो की मौत से प्रशासन का क्या रवैया रहेगा यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा।अगर प्रशासन कोई सख्त कदम या कार्यवाही नही करता है तो ऐसे हादसे और भी सामने आ सकते हैं जिनका जिम्मेदार प्रशासन को ठहराना गलत नही होगा..?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें