Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

अवैध कारोबारी गुंडे बदमाश हो जाए सावधान..!

"पहले लगाओ, फिर उखाड़ो" वन विभाग का कारनामा.! करोड़ो की योजना परिणाम शून्य.?

गुरसिया सरपंच निलंबित.! 37.26 लाख रुपये किये थे गबन.

छुरी राज ज्वेलर्स चोरी मामला सुलझा,दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल..

एसडीएम कार्यालय का ऐसी चोरी.! चोरों के हौसले बुलंद,, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल..?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा:आत्मानारायण पटेल का प्रचार प्रसार जोरो पर,मिल रहा भारी जनसमर्थन...

Shubh Arvind Sharma

Fri, Jan 31, 2025
कटघोरा:आत्मानारायण पटेल का प्रचार प्रसार जोरो पर,मिल रहा भारी जनसमर्थन... कटघोरा:अध्यक्ष पद के दावेदार भाजपा प्रत्याशी आत्मा नारायण पटेल के प्रचार प्रसार में भरपूर जनसमर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है।इन्होंने अपने प्रचार की शुरुआत कटघोरा के वार्ड 01 से शुरू किया है।जहाँ इन्होंने वार्ड के प्रत्येक घर ने जाकर हाथ जोड़ आशीर्वाद मांगा है,साथ ही धार्मिक स्थलों में जाकर भगवान का आशीर्वाद भी ले रहे हैं।इनके प्रचार प्रसार में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 में जमीनीस्तर से जुड़े,किसान पुत्र, सहज,मिलनसार,मृदुभाषी,शिक्षित प्रत्याशी आत्मा नारायण पटेल को चुनावी मैदान उतारा है।इनको टिकट मिलते ही कटघोरा में खुशी की लहर दौड़ पड़ी,मानो कटघोरा की जनता दशकों से ऐसे ही उम्मीदवार की तलाश कर रही थी,आत्मा नारायण पटेल को न तो किसी बात का घमंड है और न ही किसी चीज का गरूर है।ये तो सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी है जो जनता के साथ सीधे जुड़े हुए हैं। आत्मा नारायण पटेल जितने सहज व सरल व्यक्तित्व के धनी हैं ये उतने ही अपने कार्यो के प्रति जागरूक है।ग्राम जुराली के रहने वाले आत्मा नारायण किसी पहचान के मोहताज नही है पेशे से अधिवक्ता और किसान पुत्र होने के साथ कट्टर भाजपा समर्थक हैं।इन्होंने अपना पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी को न्यौछावर कर दिया।ये चार पंचवर्षीय पार्षद रह चुके हैं और सामाजिक व धार्मिक कार्यो में सदैव तत्पर रहते हैं। भले देर से ही सही लेकिन भाजपा ने 2025 के नगरीय निकाय चुनाव में आत्मा नारायण पटेल को उम्मीदवार तय कर कटघोरा के विकास का रास्ता खोल दिया है।जिस तरह सरल सहज व्यक्तित्व के धनी कटघोरा के विधायक प्रेमचंद पटेल कटघोरा के विकास में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं, वैसे ही ट्रिपल इंजन की सरकार बनते ही कटघोरा का चहुमुंखी विकास होना तय है कटघोरा की जनता को भी आवश्यकता है कि वो अपना कीमती वोट सही प्रत्याशी को देकर कटघोरा का विकास करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।जनता किसी भी प्रलोभन व झूठे दावे वादों में न आकर सही प्रत्याशी का चयन करे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें