Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

अटल प्रतिमा घोटाला गरमाते ही बैकफुट पर आई निर्माण एजेंसी; नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत का यह कैसा खेल?

समस्याओं के चक्रव्यूह में फंसी जनता; हर मोर्चे पर मिल रहा धोखा, तलाश है किसी सच्चे खेवनहार की!

जनसमस्याओं के अंबार पर सोए एल्डरमैन, जनता पूछ रही- 'किस बात की मलाई खा रहे हो?'

तेजतर्रार प्रभारी प्रेमचंद साहू ने संभाली कमान, गुंडे-बदमाशों पर कसेगा कानूनी शिकंजा

कंवर को पाली-तानाखार भेजा तो 'माया मिली न राम', कटघोरा में ही हैं 'तुरुप का इक्का'

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा:सजंय अग्रवाल बने तीसरी बार पार्षद,वार्ड 09 तिलक नगर से लड़ रहे थे चुनाव..

Shubh Arvind Sharma

Sat, Feb 15, 2025
कटघोरा:सजंय अग्रवाल बने तीसरी बार पार्षद,वार्ड 09 तिलक नगर से लड़ रहे थे चुनाव.. कटघोरा:नगर पालिका परिषद का हृदय व सर्वश्रेष्ठ वार्ड माना जाने वाला वार्ड 09 तिलक नगर से जनता ने तीसरी बार कांग्रेस प्रत्याशी संजय अग्रवाल को पार्षद चुना है।वार्ड में इनकी लोकप्रियता बेहद मशहूर है।ये जनहित जैसे कार्यों के साथ जनता के सुख दुःख से सीधा जुड़े हैं।इन्होंने वार्ड में अनेको विकास कार्य किये हैं जिनसे जनता भलीभांति अवगत है।वही 2025 के नगरीय निकाय चुनाव में तिलक नगर की जनता ने एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी को दरकिनार कर कांग्रेस पर मुहर लगाई है।जानकारों की माने तो वार्ड 09 के पार्षद संजय अग्रवाल को परास्त करना आसान नही है।इनके आगे प्रतिद्वंद्वीयो का टिक पाना संभव नही है। बता दे कि वार्ड 09 तिलक नगर के पार्षद संजय अग्रवाल इस बार पुनः चुनाव जीत गए हैं।जनता ने इनका भरपूर समर्थन किया है।ये जीत इनकी तीसरी पारी है।इनकी जीत वार्ड के लिए बड़ी उपलब्धि भी मानी जा सकती है।संजय अग्रवाल वार्ड 09 में आज वो नाम है अगर इनके सामने बड़े से बड़ा प्रतिद्वंद्वी भी खड़ा कर दिया जाए तो इन्हें परास्त करना उनके बस की बात नही है।दरअसल संजय अग्रवाल पिछले 10 सालों से वार्ड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।इनके कार्यकाल के दौरान जनता को कभी समस्याओं का सामना नही करना पड़ा,ये हमेशा जनता के हित मे कार्य करते नजर आए हैं।फिर चाहे वो वार्ड की समस्या हो या वार्डवासी की,ये सभी मे खरा उतरे हैं।वार्ड की जनता भी इनकी भरसक प्रशंशा करती है। वर्ष 2019 के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के दबंग दावेदार पवन अग्रवाल से इनका सामना था,पवन अग्रवाल से कटघोरा की जनता भलीभांति अवगत है, इनकी गिनती भाजपा के बड़े नेताओ में होती है।लेकिन ये भी इनके सामने टिक नही पाए और इन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था,2025 के नगरीय निकाय चुनाव में इनका सामना भाजपा प्रत्याशी अर्चना अग्रवाल से था,अर्चना अग्रवाल भी भाजपा की दबंग नेता मानी जाती है।ये पूर्व में वार्ड 04 की पार्षद रह चुकी है, इस दफा सीट नही आने के कारण ये वार्ड 09 से चुनाव लड़ रही थी,यहां इनका सामना सीधे संजय अग्रवाल से था।हालांकि दोनों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही थी,लेकिन यहाँ भी भाजपा प्रत्याशी अर्चना अग्रवाल को हार का सामना करना पड़ा।   इसमे कोई दो रॉय नही है कि वार्ड 09 तिलक नगर में संजय अग्रवाल को परास्त करना आसान नही है।इनके आगे बड़े बड़े उम्मीदवार घुटने टेक देते हैं, संजय अग्रवाल के पीछे यहां की जनता का बड़ा समर्थन है।दरअसल संजय अग्रवाल के कार्यो से जनता इस कदर प्रभावित है कि अगर कोई अन्य प्रत्याशी इनके आगे चुनावी मैदान में आया तो उसे मुह की खानी पड़ सकती है, फिर चाहे वो कितना भी विकास की बात कर ले या अन्य कोई प्रलोभन देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर ले,वार्ड 09 की जनता संजय अग्रवाल को ही तवज्जो देगी।इस बार पुनः संजय अग्रवाल पार्षद नियुक्त हुए हैं, इनकी जीत से वार्ड में खुशी की लहर है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें