Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

"पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?

महिला के गले से सोने की चेन पार..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा:प्रबल दावेदार अधिवक्ता संजय जायसवाल ने पेश की अध्यक्ष पद की दावेदारी,भाजपा मौका देगी तो जरूर लड़ेंगे चुनाव...

Shubh Arvind Sharma

Sat, Jan 18, 2025
कटघोरा:प्रबल दावेदार अधिवक्ता संजय जायसवाल ने पेश की अध्यक्ष पद की दावेदारी,भाजपा मौका देगी तो जरूर लड़ेंगे चुनाव... कटघोरा:-नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर घमासान शुरू हो चुका है।पार्षद व अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की लंबी कतार देखने को मिल रही है।पार्टियों से टिकट की खातिर दावेदार अपनी खूबियों व योग्यता को पार्टियों के प्रमुखों के समक्ष पेश करने की जद्दोजहद में लगे हैं।वही इसी कड़ी में भाजपा से अधिवक्ता संजय जायसवाल ने अध्यक्ष पद की दावेदारी करते हुए टिकट की मांग की है।इसमे कोई दो रॉय नही है कि भाजपा संजय जायसवाल को अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी तय चुनाव लड़ाती है तो निश्चित रूप से यह पार्टी का सही निर्णय माना जा सकता है।दरअसल कटघोरा में कलार समाज की बहुलता है और संजय जायसवाल का कलार समाज मे ही नही वरन कटघोरा क्षेत्र.की जनता से बेहद मधुर संबंध है।ये जनता के लोकप्रिय होने के साथ सामाजिक कार्यो में सदा अग्रणी रहते है। अधिवक्ता संजय जायसवाल भारतीय जनता पार्टी के वर्ष 1990 से सदस्य हैं तथा सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में मंडल कटघोरा द्वारा दिये गए दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे हैं।संजय जायसवाल भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पद भाजयुमो में मंत्री , बूथ के प्रभारी,कोरबा जिला पिछड़ा वर्ग में वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक कार्यकारणी सदस्य,विधि प्रकोष्ठ में मंडल अध्यक्ष तथा वर्ष 2020 से वर्ष 2024 तक कोरबा जिला विधि प्रकोष्ठ में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्यरत रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।शुरू से ही राजनीति में रुझान रखने वाले संजय जायसवाल छात्र जीवन मे वर्ष 1984 में हाई स्कूल कटघोरा में सांस्कृतिक सचिव तथा वर्ष 1986 में हायर सेकेंडरी स्कूल कटघोरा में छात्रसंघ उपाध्यक्ष वर्ष 1990 में भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता रह चुके हैं।जिला पिछड़ा वर्ग में वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक कार्यकारिणी सदस्य।वही कलार समाज के उत्थान हेतु इनकी अनेको उपलब्धिता है।इनके बड़े भ्राता विनोद जायसवाल भारतीय कलचुरी जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत हैं। संजय जायसवाल को भाजपा अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी तय करती है तो ये कटघोरा की जनता के लिए बेहद हर्ष का विषय होगा।कटघोरा की जनता प्रबल दावेदार संजय जायसवाल को भरपूर समर्थन करेगी,दरअसल संजय जायसवाल अपने शुरू से ही शांत स्वभाव होने के साथ सामाजिक कार्यो व समाज उत्थान के लिए कार्य करते आ रहे हैं। अधिवक्ता होने के नाते ये लोगो को कानूनी सलाह व उनका सहयोग भी निरंतर करते आ रहे हैं।ऐसी शख्सियत अगर चुनावी मैदान में आकर नगर का विकास करने की मंशा रखते हैं तो ये नगर के लिए बेहद गौरव की बात है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें