Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

हताश ठेकेदार आमरण अनशन पर--SHARMA NEWS

इन्हें नही है किसी का ख़ौफ़..?

डॉ. हिमांशु खुटिया ने प्रदान किया नया जीवन...

अवैध निर्माण पर लगेगी तत्काल रोक,होगी कड़ी कार्यवाही..

अथक प्रयासों के बावजूद नही बचे बाबा,,परिजनों को सौपा गया शव...

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा: आखिर कौन बनेगा कटघोरा का नगर अध्यक्ष..? जनता का क्या रहा फैसला..? प्रत्याशियो की अटकी सांसे..

Shubh Arvind Sharma

Thu, Feb 13, 2025
कटघोरा: आखिर कौन बनेगा कटघोरा का नगर अध्यक्ष..? जनता का क्या रहा फैसला..? प्रत्याशियो की अटकी सांसे.. कटघोरा:नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर आखिर जनता का क्या फैसला रहा..? कौन बनेगा कटघोरा का नगर अध्यक्ष..? इन बातों को लेकर नगर की शियासत गरम है, कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है।वही प्रत्याशियो की सांसे अटकी हुई है,उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही है।कुछ प्रत्याशी तो घोषणा के पूर्व ही जीत का जश्न मनाने की तैयारी में जुट गए हैं उन्हें जनता के फैसले पर पूर्ण विश्वास है कि जनता ने उन्हें चुना होगा।वही कुछ प्रत्याशीयो को हार का डर भी बना हुआ है। नगर अध्यक्ष के दावेदारों में कटघोरा से पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान थे,इनमें भाजपा से आत्मा नारायण पटेल,कांग्रेस से राज जायसवाल,निर्दलीय कोमल जायसवाल,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से शरद कुमार देवांगन व आप पार्टी से प्रकाश दास महंत।सभी प्रत्याशियो में भाजपा कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर रही।वही गोडवाना व आप प्रत्याशियो पर जनता का रुझान कम रहा। 11 फरवरी को हुए मतदान में जनता ने प्रत्याशियो पर मुहर लगा दी है।15 फरवरी को घोषणा होना है।अब जनता ने किस पार्टी के प्रत्याशी को कटघोरा की कमान सौपी है और किसे बाहर किया है यह 15 फरवरी को साफ हो जाएगा।बहरहाल नगर में अटकलों का बाजार तेज है।कई तरह की चर्चाएं गलियारों में गूंज रही है। भाजपा प्रत्याशी आत्मा नारायण पटेल व कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल को लेकर जनता का क्या रुझान रहा..? निर्दलीय प्रत्याशी कोमल जायसवाल को जनता ने कितना पसंद किया ..? वही अन्य प्रत्याशी अपनी जमानत बचा पाने में कितने कामयाब रहे..? यह तो 15 फरवरी को ही स्पष्ट हो पायेगा।बहरहाल नगर में चर्चा है कि भाजपा प्रत्याशी आत्मा नारायण पटेल बड़ी जीत हासिल करेंगे,जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के मूड में है। वही कांग्रेस के राज जायसवाल व निर्दलीय प्रत्याशी कोमल जायसवाल को बड़ा झटका लग सकता है।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से शरद देवांगन व आप पार्टी से प्रत्याशी प्रकाश दास महंत जमानत बचा पाने में कितने कामयाब रहे.? इन पर सबकी नजरें टिकी हुई है।नगर में सन्नाटा है बाजार दुकानों ठेलों पर चुनावी चर्चे बने हुए हैं।सभी कयास लगा रहे हैं आखिर किस पार्टी से अध्यक्ष बनेगा और जो बनेगा वह अपने वादों पर कितना खरा उतरेगा।वह नगर का कितना विकास करेगा।यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।बहरहाल सभी की नजरें भाजपा के आत्मा नारायण पटेल व कांग्रेस के राज जायसवाल पर टिकी हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें