: कटघोरा:पार्टी से बगावत कर दाखिल किया था नामांकन,,अब लिया नामंकन वापस..!
Shubh Arvind Sharma
Wed, Jan 29, 2025
कटघोरा:पार्टी से बगावत कर दाखिल किया था नामांकन,,अब लिया नामंकन वापस..!
कटघोरा:भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है,इस पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ता पार्टी का अभिन्न अंग है।कई बार किसी कारण वस कार्यकर्ता नाराज जरूर हो जाते हैं लेकिन उनका पार्टी से मोह भंग नही हो पाता।कटघोरा नगरीय निकाय चुनाव 2025 में ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है।जहाँ पार्टी से एक जुझारू कार्यकर्ता ने पार्षद टिकट की मांग की थी,लेकिन पार्टी ने टिकट नही दिया।इस बात से रुष्ट होकर कार्यकर्ता ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया और नामांकन भी दाखिल किया।वही पार्टी के शीर्ष नेताओं की समझाईश पर कार्यकर्ता ने नाम वापस लेकर वापसी की है
गौरतलब है कि कटघोरा नगर पालिका परिषद के वार्ड 04 आजाद नगर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा से बगावत कर हरबंस सिंह पनेसर नामांकन दाखिल किया था।इन्होंने ऐसा पार्टी के द्वारा टिकट नही दिए जाने पर किया था।एक प्रकार से इनका ये कदम सही भी माना जा सकता है,दरअसल ये शुरू से ही भाजपा के कट्टर समर्थक हैं और वार्ड 04 से इन्होंने पार्षद के लिए टिकट की मांग की थी,लेकिन पार्टी ने ऐसे जुझारू कर्मठ कार्यकर्ता को टिकट न देकर नाराज कर दिया था।जिस कारण हरबंस सिंह ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था।वही पार्टी के शीर्ष नेताओं इनकी नाराजगी समझी और हरबंस सिंह को समझाइश दी,परिवार में थोड़ी बहुत नाराजगी होती है इसका ये मतलब नही की कार्यकर्ता परिवार को छोड़ बगावत करे।पार्टी की समझाइश पर कार्यकर्ता हरबंस सिंह पनेसर ने आज अपना नाम वापस ले लिया है।इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा कुनबे से कोई नाराज हो जाये तो पार्टी उसे हर हाल में अलग नही होने देती,ये भाजपा की बड़ी खासियत है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन