Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

हताश ठेकेदार आमरण अनशन पर--SHARMA NEWS

इन्हें नही है किसी का ख़ौफ़..?

डॉ. हिमांशु खुटिया ने प्रदान किया नया जीवन...

अवैध निर्माण पर लगेगी तत्काल रोक,होगी कड़ी कार्यवाही..

अथक प्रयासों के बावजूद नही बचे बाबा,,परिजनों को सौपा गया शव...

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: पोड़ी उपरोड़ा:जनपद पंचायत क्षेत्र क्र. 20 से जनपद सदस्य प्रत्याशी तीजकुंवर बघेल को मिल रहा भारी जनसमर्थन..

Shubh Arvind Sharma

Fri, Feb 14, 2025
पोड़ी उपरोड़ा:जनपद पंचायत क्षेत्र क्र. 20 से जनपद सदस्य प्रत्याशी तीजकुंवर बघेल को मिल रहा भारी जनसमर्थन.. पोड़ी उपरोड़ा/घरीपखना:पँचायत चुनाव 2025 को लेकर क्षेत्र के सभी प्रत्याशी चुनावी प्रचार प्रसार में मशगूल है।सभी प्रत्याशी चुनाव जीतने भरसक प्रयास कर रहे हैं।वही पोड़ी उपरोड़ा के क्षेत्र क्रमांक 20 घरीपखना से जनपद सदस्य प्रत्याशियो की बात करे तो यहाँ से पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।जहां एक प्रत्याशी पिछले पंचवर्षीय जनपद सदस्य रह चुके हैं वही चार प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में उतरे है।2025 के चुनाव में तीज कुंवर बघेल तराजू छाप को योग्य प्रत्याशी माना जा रहा है,इन्हें जनता भरपूर समर्थन कर रही है।इस दफा इनकी जीत निश्चित तौर पर देखी जा सकती है।इनके जितने से पंचायतो में विकास भी संभव होगा। तीज कुंवर बघेल पिछले चुनाव मे भी जनपद सदस्य उम्मीदवार रह चुकी है,जहां इन्होंने अपनी छवि जनता के बीच स्थापित की थी,हालांकि इन्हें जीत हासिल नही हुई,महज कुछ मतों के अन्तराल से ये पीछे रह गई थी।इस बार 2025 के चुनाव में सीट आने से ये पुनः चुनावी मैदान में है।तीज कुंवर बघेल लगातार जनता के बीच प्रचार प्रसार कर रही है।घर घर जाकर लोगो का आशीर्वाद ले रही है, और सभी से आग्रह कर रही है कि गांव की जनता एक बार मौका दे ताकि की गांव की समस्याओं को सरकार तक पहुचाकर उनका निराकरण किया जा सके।गांव की जनता इन्हें भरपूर समर्थन कर रही है।गांव की महिलाएं बढ़ चढ़ कर इनके समर्थन में आगे आ रही है।गांव की जनता इस बार बदलाव का मूड बना चुकी है।दरअसल पूर्व जनपद सदस्य के कार्यो से जनता नाखुश है इन्होंने पंचायतो में विकास कार्यो का हवाला देकर जीत हासिल की थी लेकिन इनके कार्यकाल में पंचायतो का विकास संभव नहीं हो पाया।जो इनके लिए बड़ा गड्डा साबित हो सकता है। वही अन्य जनपद सदस्य प्रत्याशियो में कोई प्रबल दावेदार नजर नही आ रहे है, योग्य प्रत्याशी के तौर पर तीज कुंवर बघेल को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।अगर जनता इस दफा इनको मौका देती है गांव का विकास और समस्याओं के निदान का रास्ता खुल सकता है।ये अनुभवी व योग्य प्रत्याशी है।गांव की महिलाओं को आगे बढ़ाने व उनके रोजगार हेतु सार्थक कदम उठाने सरकार से मांग की जाएगी।इनकी बातों से गांव की महिलाएं प्रभावित हैं जनता भी इनका भरपूर सहयोग कर रही है और ये प्रचंड मतों से विजयी हो सकती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें