Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

अटल प्रतिमा घोटाला गरमाते ही बैकफुट पर आई निर्माण एजेंसी; नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत का यह कैसा खेल?

समस्याओं के चक्रव्यूह में फंसी जनता; हर मोर्चे पर मिल रहा धोखा, तलाश है किसी सच्चे खेवनहार की!

जनसमस्याओं के अंबार पर सोए एल्डरमैन, जनता पूछ रही- 'किस बात की मलाई खा रहे हो?'

तेजतर्रार प्रभारी प्रेमचंद साहू ने संभाली कमान, गुंडे-बदमाशों पर कसेगा कानूनी शिकंजा

कंवर को पाली-तानाखार भेजा तो 'माया मिली न राम', कटघोरा में ही हैं 'तुरुप का इक्का'

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा:अध्यक्ष पद के दावेदार कांग्रेस प्रत्याशी को लग सकता है बड़ा झटका..? जनता ट्रिपल इंजन सरकार के मूड में...

Shubh Arvind Sharma

Sun, Feb 9, 2025
कटघोरा:अध्यक्ष पद के दावेदार कांग्रेस प्रत्याशी को लग सकता है बड़ा झटका..? जनता ट्रिपल इंजन सरकार के मूड में... कटघोरा:निकाय चुनावी दंगल में भाजपा कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, दोनों ही प्रत्याशी चुनाव जीतने हर संभव प्रयास कर रहे हैं, इनके कार्यकर्ता भी लगातार प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं।वही कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल पर भाजपा प्रत्याशी आत्मा नारायण पटेल भारी पड़ सकते हैं।जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के मूड में नजर आ रही है।अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।   नगरीय निकाय चुनाव 2025 घमासान होने के साथ रोमांचनक बना हुआ है।एक तरफ कांग्रेस से युवा प्रत्याशी राज जायसवाल चुनावी मैदान में है तो वही भाजपा से आत्मा नारायण पटेल है।दोनों ही प्रत्याशी अपने आप मे मजबूत दावेदार है।लेकिन फैसला जनता के हाथों में है।ग्राउंड रिपोर्टिंग की बात करे तो जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के मूड में नजर आ रही है,सीधे तौर पर समझा जाए तो जनता भाजपा प्रत्याशी आत्मा नारायण पटेल को समर्थन कर सकती है।याने कटघोरा अध्यक्ष का ताज आत्मा नारायण के सर हो सकता है.? अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल को बड़ा नुकसान हो सकता है.?हालांकि राज जायसवाल ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसमे कोई दो रॉय नही है कि पूर्व में कटघोरा के अध्यक्ष व विधायक कांग्रेस से रह चुके हैं, इनके कार्यकाल में कटघोरा का कितना विकास हुआ है ये किसी से छुपा नही है,जनता भलीभांति अवगत है।जनता की माने तो पूर्व में भी कटघोरा के अध्यक्ष कांग्रेस से ही रहे,जिनके कार्यकाल के दौरान आधे अधूरे विकास कार्य हुए,जो आज तक अधूरे नजर आते है।जिसमे कटघोरा का गौरव पथ बड़ा उदाहरण है।इन्ही का खामियाजा 2025 के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल भुगत सकते हैं..? हालांकि राज जायसवाल एक जुझारू व कर्मठ प्रत्याशी है अब जनता इनको कितना महत्व देती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।बहरहाल कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर है।दोनों ही प्रत्याशी प्रबल दावेदारों की श्रेणी में है लेकिन जनता का फैसला सर्वोपरि होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें