Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

अवैध कारोबारी गुंडे बदमाश हो जाए सावधान..!

"पहले लगाओ, फिर उखाड़ो" वन विभाग का कारनामा.! करोड़ो की योजना परिणाम शून्य.?

गुरसिया सरपंच निलंबित.! 37.26 लाख रुपये किये थे गबन.

छुरी राज ज्वेलर्स चोरी मामला सुलझा,दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल..

एसडीएम कार्यालय का ऐसी चोरी.! चोरों के हौसले बुलंद,, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल..?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा:राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों पर निर्दलीय प्रत्याशी भारी,हार के डर से निर्दलीय प्रत्याशी के बैनर पोस्टर फाड़े जा रहे...

Shubh Arvind Sharma

Mon, Feb 3, 2025
कटघोरा:राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों पर निर्दलीय प्रत्याशी भारी,हार के डर से निर्दलीय प्रत्याशी के बैनर पोस्टर फाड़े जा रहे... कटघोरा:जब खुद का पलड़ा कमजोर हो तो लोग दूसरों को गिराने का प्रयास करते हैं, जी हाँ, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका परिषद के वार्ड 06 राजीव नगर से एक ऐसा ही वाक्या समाने आया है,जहाँ निर्दलीय प्रत्याशी के बैनर पोस्टर फाडे जा रहे हैं।आखिर यह ओझी हरकत किसी पार्टी के बैनर तले की गई है या किसी असामाजिक तत्वों का किया धरा है यह तो कहा नही जा सकता,लेकिन इतना जरूर साफ है निर्दलीय प्रत्याशी के चुनावी मैदान में आने किसी न किसी को तो परेशानी है। कटघोरा के वार्ड 06 राजीव नगर से निर्दलीय युवा प्रत्याशी चंद्रशेखर ताम्रकार चुनाव लड़ रहे हैं।इस युवा के जज्बे को सलाम है जिसने अभी ठीक से चलना भी शुरू नही किया और अपने वार्ड की जिम्मेदारीयो को उठाने चुनावी मैदान में उतर गया है।ये उस वार्ड के लिए बड़े गौरव की बात है जहां ये युवा चुनावी मैदान में उतरकर राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियो के लिए चैलेंज बन गया है।चंद्रशेखर की माने तो हर बार वार्ड की जनता एक विश्वास के साथ किसी को वार्ड का पार्षद चुनती है लेकिन हर बार जनता अपने आप को ठगा हुआ पाई है।हर बार चुनाव के दौरान बड़े बड़े दावे वादे कर प्रत्याशी जनता का वोट पाकर चुनाव जीत जाते है और फिर उनके दावे वादे कहि नजर नही आते ,बल्कि पूरे पांच साल वार्ड की जनता समस्याओं से जूझती रहती है। पिछले कई सालों से वार्ड की हालत बद से बत्तर है, न तो बेहतर सड़के है और न ही पानी की उत्तम व्यवस्था है।वार्ड में गंदगी का आलम किसी से छुपा नही है।निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रशेखर ने जनता को विश्वास दिलाया है कि मैं खुद वार्ड का निवासी हु और अपने वार्ड की जनता को हर समस्या से निजात दिलाना पहली प्राथमिकता होगी।चंद्रशेखर के निष्पक्ष बोल व अच्छी विचारधारा शायद कुछ लोगो को हजम नही हुई,जिन्होंने चुनाव के दौरान इनके बैनर पोस्टर फाड़ दिए।इनके बैनर पोस्टर फाड़ना राष्ट्रीय दलों के प्रत्यशियों के इशारों पर किये गए हैं या किसी असामाजिक तत्वों की देन है,यह कहा नही जा सकता,लेकिन जिस तरह इनके बैनर से छेड़छाड़ कर कांग्रेस के प्रत्याशी का पोस्टर लगाया गया है वह संदेहास्पद है। ऐसा लगता है वार्ड 06 राजीव नगर के निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रशेखर का चुनाव लड़ना राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों को हार का डर सताने लगा है।बैनर पोस्टर के फाडे जाने से निर्दलीय प्रत्याशी का हौसला और बुलन्द हुआ है इन्होंने कहा है कि मेरे बैनर पोस्टर जितने फाड़ लो जनता का सबका फैसला करेगी,जनता से कुछ छुपा नही है।किसी प्रत्याशी के बैनर पोस्टर फाड़ना प्रत्याशी के मनोबल पर प्रहार है जो कि आपराधिक कृत्य की श्रेणी आता है।ऐसे कृत्य करने वालों पर शासन को कार्यवाही करने की आवश्यकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें