Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

हताश ठेकेदार आमरण अनशन पर--SHARMA NEWS

इन्हें नही है किसी का ख़ौफ़..?

डॉ. हिमांशु खुटिया ने प्रदान किया नया जीवन...

अवैध निर्माण पर लगेगी तत्काल रोक,होगी कड़ी कार्यवाही..

अथक प्रयासों के बावजूद नही बचे बाबा,,परिजनों को सौपा गया शव...

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कोरबा:पुलिस की बड़ी सफलता – करीब 1 करोड़ का गांजा जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, कंटेनर वाहन भी पुलिस ने किया जप्त..

Shubh Arvind Sharma

Tue, Mar 18, 2025
कोरबा:पुलिस की बड़ी सफलता – करीब 1 करोड़ का गांजा जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, कंटेनर वाहन भी पुलिस ने किया जप्त.. कोरबा/कटघोरा:नशे के कारोबार को लेकर कटघोरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सुतर्रा-रापाखर्रा पुल के पास घेराबंदी कर एक आइसर कंटेनर वाहन (क्रमांक DL 1 MA 8287) को रोका, जिसमें 500 किलो गांजा बरामद किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान के तहत कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिलासपुर मार्ग से एक कंटेनर वाहन में भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन और यातायात एवं साइबर प्रभारी रविंद्र कुमार मीना के नेतृत्व में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, पाली थाना प्रभारी विनोद सिंह, साइबर सेल और पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे 130 पर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। गांजे की खेप और आरोपी की गिरफ्तारी:- जांच के दौरान, देर शाम एक आइसर कंटेनर वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम राहुल गुप्ता (निवासी दिल्ली) बताया और कबूल किया कि वह उड़ीसा से उत्तर प्रदेश के वाराणसी गांजा लेकर जा रहा था। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें ब्राउन टेप से लपेटे गए 100 पैकेट मिले, जिनमें से प्रत्येक का वजन 5 किलोग्राम था। कुल 500 किलो गांजा जब्त किया गया। कानूनी कार्रवाई:- आरोपी राहुल गुप्ता (उम्र 30 वर्ष, निवासी निगो, थाना छिपरामऊ, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश, वर्तमान पता: E-155/I, इंदर एन्क्लेव फेस-2, निधारी, जिला अमन विहार, उत्तर पश्चिम दिल्ली) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 20/B NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। आगे की जांच:- पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और इसमें कौन-कौन शामिल हैं। कोरबा पुलिस का यह अभियान नशे के खिलाफ जारी रहेगा, ताकि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें