Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

आदिवासी महिला पार्षद के अपमान मामले को दबाने ₹2 लाख के 'लेन-देन' की चर्चा;

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

सैलून की गंदगी से दूषित हो रहा कुएं का पानी, : नगर पंचायत छुरीकला में अवैध कब्जे के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत

Shubh Arvind Sharma

Tue, Jul 28, 2026

सैलून की गंदगी से दूषित हो रहा कुएं का पानी, नगर पंचायत छुरीकला में अवैध कब्जे के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत

कोरबा। जिला अंतर्गत नगर पंचायत छुरीकला के वार्ड क्रमांक 09 में आम निस्तारी की जमीन और सार्वजनिक कुएं पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। पेयजल संकट से जूझ रहे वार्डवासियों ने मंगलवार को जनदर्शन में पहुंचकर जिलाधीश के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टोकन नंबर 2050126002978 जारी कर जांच शुरू कर दी है।

पेयजल व्यवस्था ठप, जलसंकट गहराया

वार्डवासियों ने बताया कि भीषण गर्मी और पानी की किल्लत को देखते हुए स्थानीय वार्ड पार्षद और मोहल्लेवासियों ने जनसहयोग से एक पुराने कुएं का जीर्णोद्धार (उन्नयन) कराया था। इससे पूरे वार्ड के लिए पीने के पानी की सुचारू व्यवस्था की गई थी। आरोप है कि स्थानीय निवासी मनोज श्रीवास (पिता मोहन लाल श्रीवास) ने कुएं के पानी की निकासी वाली आम निस्तारी जमीन पर जबरन कब्जा कर एक टपरी (दुकान) का निर्माण कर लिया है, जिससे पानी का निकास पूरी तरह बंद हो गया है।

कुएं में उड़कर जा रहे कटे बाल और केमिकल

शिकायत के मुताबिक, अवैध रूप से बनाई गई इस टपरी में अनावेदक द्वारा सैलून (नाई दुकान) का संचालन किया जा रहा है। दुकान से निकलने वाले कटे हुए बाल, दूषित व गंदे रासायनिक पदार्थ हवा में उड़कर सीधे कुएं के पानी में गिर रहे हैं। इससे कुएं का साफ पानी पूरी तरह से दूषित और जहरीला हो चुका है। ग्रामीण अब इस पानी का उपयोग करने से डर रहे हैं, जिसके कारण मोहल्ले में पानी की विकराल समस्या खड़ी हो गई है।

असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, असुरक्षित माहौल

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इस अवैध दुकान में दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके कारण आसपास गंदगी फैल रही है और वहां से गुजरने वाले राहगीरों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को भारी असुविधा व असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है

कड़ी कार्रवाई की मांग

कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन सौंपने पहुंचे समस्त मोहल्लेवासियों, जिनमें प्रमुख रूप से लक्ष्मण प्रसाद, धीर साय, संतोष कुमार साहू, रामचरण और वी. साहू शामिल थे, ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि आम निस्तारी की जगह से तत्काल अवैध कब्जा हटाया जाए और पेयजल स्रोत को दूषित करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें