Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

आदिवासी महिला पार्षद के अपमान मामले को दबाने ₹2 लाख के 'लेन-देन' की चर्चा;

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

बिग ब्रेकिंग | कोरबा में दबंगई की हद पार! घर में जबरन घुसकर कब्जा, : विधवा परिवार को जान से मारने की धमकी—एसपी से लगाई गुहार

Shubh Arvind Sharma

Sun, May 3, 2026

बिग ब्रेकिंग | कोरबा में दबंगई की हद पार.! घर में जबरन घुसकर कब्जा, विधवा परिवार को जान से मारने की धमकी—एसपी से लगाई गुहार

कोरबा/कटघोरा — कटघोरा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला और उसका परिवार अपने ही घर में असुरक्षा और भय के माहौल में जीने को मजबूर है। आरोप है कि एक महिला अपनी तीन बहनों के साथ मिलकर जबरन घर में घुस गई और अब उस मकान पर कब्जा जमाकर पीड़ित परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रही है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 01, छीर्रा, कृष्णा हॉस्पिटल के पास रहने वाली पीड़िता अपने परिवार के साथ लंबे समय से अपने निजी मकान में रह रही है। परिवार में दो बेटे हैं, जो एम्बुलेंस का काम करते हैं, और दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। दिनांक 27 अप्रैल 2026 को पीड़िता के पति का श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित था, जिसके चलते घर में धार्मिक कार्यक्रम और पारिवारिक माहौल था। दोनों बेटियां भी मायके आई हुई थीं और पूरे घर में तैयारी चल रही थी।

इसी दौरान एक गर्भवती महिला अपनी तीन बहनों के साथ अचानक घर पहुंची और बिना किसी अनुमति के सीधे घर के अंदर दाखिल हो गई। पीड़िता और उसकी बेटियों ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोप है कि चारों महिलाओं ने उनकी एक नहीं सुनी और जबरदस्ती घर के अंदर डेरा जमा लिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि घर में चल रहा श्राद्ध कार्यक्रम भी बाधित हो गया और परिवार को मानसिक रूप से गहरा आघात पहुंचा।

पीड़ित परिवार का कहना है कि घर में घुसी महिला खुद को पीड़िता के बेटे की पत्नी बता रही है और इसी आधार पर घर में रहने का दावा कर रही है। हालांकि स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि संबंधित महिला पहले से ही शादीशुदा है, जिससे इस दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यही नहीं, जिस युवक से शादी का दावा किया जा रहा है, वह फिलहाल घर पर मौजूद नहीं है और उसका पता भी स्पष्ट नहीं है, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।

आरोप यह भी है कि घर में घुसी महिला और उसकी बहनें मिलकर पीड़ित परिवार के साथ लगातार अभद्र व्यवहार कर रही हैं, गाली-गलौज कर रही हैं और उन्हें जान से मारने व मरवाने तक की धमकियां दे रही हैं। भय के कारण परिवार के सदस्य खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं और घर के भीतर ही तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

पीड़िता ने इस पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि जबरन घर में घुसकर कब्जा करना और धमकी देना गंभीर मामला है, जिससे परिवार की सुरक्षा पर सीधा खतरा उत्पन्न हो गया है।

फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर हैरान हैं और वास्तविकता सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद सच्चाई क्या निकलकर सामने आती है और पीड़ित परिवार को कब तक राहत मिल पाती है।

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें