Thursday 26th of November 2026

ब्रेकिंग

गोपाल मोदी की कुशल रणनीति से मजबूत हुआ संगठन, पर 'भीतरघाती दीमकों' पर कड़े प्रहार की दरकार

निर्माणाधीन रेलवे साइट से 14 लाख का ट्रैक्टर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पेंड्रा से वाहन बरामद

जनता से सीधे जुड़ेंगे अध्यक्ष राज जायसवाल, समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट निपटारा—निष्क्रिय पार्षदों का भी होगा लिटमस टेस्ट

ठेकेदार ने चलाया 'अनशन का ब्रह्मास्त्र', तो 'दूध के जले' इंजीनियरों की रुकी कलम; दो पाटों के बीच पिस रहा प्रशासन!

त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम, नन्हे बच्चों से लेकर सीनियर विद्यार्थियों तक के लिए हुए खास सरप्राइज आयोजन

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

-- राधासागर तालाब में व्यक्ति की डूबने से मौत.. : क्षेत्र में मचा हड़कंप.,पुलिस जांच में जुटी...

Shubh Arvind Sharma

Tue, Sep 23, 2025

-- राधासागर तालाब में व्यक्ति की डूबने से मौत.. क्षेत्र में मचा हड़कंप.,पुलिस जांच में जुटी...

कोरबा/कटघोरा 23 सितंबर 2025 : कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा सागर तालाब में आज सुबह एक व्यक्ति की तैरती हुई बॉडी देखी गई। मृतक की पहचान कटघोरा निवासी जुगल अग्रवाल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सुबह नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब सुबह तालाब में लोगों ने एक शव को पानी में तैरते देखा, तो अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने तत्काल शव को बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस बीच, घटना की जानकारी फैलते ही तालाब किनारे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे की जांच जारी है।

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें