Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

एसडीएम कार्यालय का ऐसी चोरी.! चोरों के हौसले बुलंद,, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल..?

किडनी मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत..

एसपी के फरमान की पूरे जिले में जमकर हो रही चर्चा..

हथियारबंद बदमाशों ने मिर्च पाउडर फेंककर दिया वारदात को अंजाम, CCTV में कैद हुई वारदात

धर्मनारायण तिवारी भेजे गए लाइन.! प्रमोद डड़सेना होंगे कोतवाली प्रभारी..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

KATGHORA BREKING:- : एसडीएम कार्यालय का ऐसी चोरी.! चोरों के हौसले बुलंद,, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल..?

Shubh Arvind Sharma

Thu, Jul 2, 2026

KATGHORA BREKING:-एसडीएम कार्यालय का ऐसी चोरी.! चोरों के हौसले बुलंद,, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल..?

कटघोरा:- शहर की कानून व्यवस्था इस कदर चरमरा गई है कि चोर अब सरकारी कार्यलयों को भी निशाना बनाने से नही चूक रहे हैं।हाल ही में हुए छुरी राज ज्वेलर्स में चोरी का मामला अभी सुलझ भी नही पाया था कि चोरों ने कटघोरा के एसडीएम कार्यालय में लगे तीन एसी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।चोरों ने एसी के आउट डोर को निशाना बना कर कापर वायर चोरी कर लिया।घटना के बाद कटघोरा के एसडीएम तन्मय खन्ना (IAS) ने पुलिस को जमकर लताड़ लगाई है।पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आज 01 जुलाई की रात्रि को कटघोरा तहसील के एसडीएम कार्यालय में लगे एसी के आउट डोर को निशाना बनाते हुए कापर की चोरी कर ली है।इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं उनमें खाखी का कोई ख़ौफ़ नही है।चोरी की यह घटना थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई है,जहां बेख़ौफ़ तरीके से चोरों ने पुलिस के नाक तले चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है शहर में पुलिस कितनी मुश्तैद है।

हाल ही में जिले के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने निरीक्षक एम बी पटेल को नियुक्त किया है, इनकी पदस्थापना होते ही इलाके में चोरी की दो बड़ी घटनाओं ने शहर में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।हालांकि एम बी पटेल पूर्व में कटघोरा की कमान संभाल चुके हैं इनके लिए कटघोरा कोई नई जगह नही है पूरे इलाके से ये भलीभांति अवगत है।अब देखना ये होगा कि इस बार निरीक्षक एम बी पटेल अपराध व अवैध गतिविधियों पर किस तरह अंकुश लगाते हैं।

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें