Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

अवैध कारोबारी गुंडे बदमाश हो जाए सावधान..!

"पहले लगाओ, फिर उखाड़ो" वन विभाग का कारनामा.! करोड़ो की योजना परिणाम शून्य.?

गुरसिया सरपंच निलंबित.! 37.26 लाख रुपये किये थे गबन.

छुरी राज ज्वेलर्स चोरी मामला सुलझा,दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल..

एसडीएम कार्यालय का ऐसी चोरी.! चोरों के हौसले बुलंद,, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल..?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा में यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं! थाना प्रभारी ने दिखाई सख्ती, अतिक्रमण हटाने प्रशासन को लिखा पत्र

Shubh Arvind Sharma

Sun, Jun 29, 2025
--कटघोरा में यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं! थाना प्रभारी ने दिखाई सख्ती, अतिक्रमण हटाने प्रशासन को लिखा पत्र कटघोरा। नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और लगातार हो रहे सड़क हादसों से अब प्रशासन सतर्क हो गया है। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने मोर्चा संभालते हुए कटघोरा एसडीएम और नगर पालिका को पत्र जारी कर सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शहीद वीरनारायण चौक से अम्बिकापुर रोड तक, खासकर बस स्टैंड, मुरली होटल और स्टेट बैंक के सामने की सड़कें मानो दुकानदारों की निजी संपत्ति बन चुकी हैं। फुटपाथ और सड़क पर सामान फैलाकर न सिर्फ आम जनता का आवागमन बाधित किया जा रहा है, बल्कि जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति भी पैदा की जा रही है। सख्त चेतावनी: रोड पर सामान रखा तो जब्ती तय! थाना प्रभारी तिवारी ने साफ कर दिया है कि अब जो भी दुकानदार सड़क पर सामान फैलाते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सामान जब्त करने से लेकर कानूनी कार्रवाई तक के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने इस गंभीर समस्या को लेकर एसडीएम और नगर पालिका को भी औपचारिक रूप से पत्र भेजा है, ताकि समन्वित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हो सके। व्यापारियों की हठधर्मिता बनी हादसों की वजह नगर के कई व्यापारियों की मनमानी इस कदर बढ़ चुकी है कि उन्हें न तो नगर पालिका के नियमों की परवाह है, न ही आमजन की सुरक्षा की। वे अपनी दुकानों का सामान इस हद तक सड़क पर फैला देते हैं, जैसे पूरा मार्ग उनका हो। इस वजह से रोड पर चलना दूभर हो गया है और आए दिन एक्सीडेंट की खबरें सामने आती हैं। अब कोई नहीं बचेगा – पुलिस एक्शन में! थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी का यह रुख बताता है कि अब केवल चेतावनी नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई होगी। नगर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। आम जनता को भी अब जागरूक रहना होगा और ऐसे दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन का सहयोग करना होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें